About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Wednesday, November 11, 2026
international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
CricketNews

Legends League Cricket 2023 : पठान की आंधी में उड़ी सांसद गौतम गंभीर की टीम | इरफान ने 19 गेंद में 9 छक्के के मदद से नाबाद 65 रन बनाए

Share the post
जिम्बाब्वे के सोलोमोन मिरे ने 40 गेंदों का सामना कर 9 चौके व 3 छक्के के मदद से 70 रनों की पारी खेली।

रांची। Legends League Cricket सीजन-2 का पहला मुकाबला भीलवाड़ा किंग्स की टीम ने जीती। रांची के जेएससीए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में इरफान पठान की टीम ने रोमांचक मुकाबले में इंडिया कैपिटल्स की टीम को 3 विकेट से हराया। कप्तान इरफान पठान ने अकेले मैच का पासा पलट दिया। इरफान ने अपनी परी के दौरान 19 गेंदों का सामना कर 1 चौके व 9 छक्के के सहारे नाबाद 65 रन बनाए।  इंडिया कैपिटल्स से मिले जीत के लिए 229 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भीलवाड़ा किंग्स की टीम ने 19.2 ओवर में 7 विकेट खोकर 229 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। टीम के लिए जिम्बाब्वे के सोलोमोन मिरे ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 70 रनों की पारी खेली। युसूफ पठान आते ही छक्का मारकर विपक्षी टीम को डराना चाहा, लेकिन 16 रन बनाकर आउट हो गए। रॉबिन बिष्ट ने 30 रनों का योगदान दिया। इंडिया कैपिटल्स की ओर से श्रीलंका के इसूरू उडाना ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए।

दूसरे विकेट के लिए 107 रनों की हुई बड़ी साझेदारी

इससे पहले भीलवाड़ा की टीम ने टॉस जीतकर पहले इंडिया कैपिटल्स की टीम को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। इंडिया कैपिटल्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 228 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। इंडिया कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। दक्षिण अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज रहे हाशिम अमला 3 रन बनाकर अनुरित की गेंद पर विकेटकीपर दिलशान को आसान सा कैच दे बैठे। इसके बाद टीम के कप्तान व सांसद गौतम गंभीर ने क्रिक एडवर्डस के साथ दूसरे विकेट के लिए 107 रनों की बड़ी साझेदारी कर टीम को मजबूत कर दिया।

कप्तान ने 63 व एडवर्डस ने बनाए 59 रन

इंडिया कैपिटल्स के कप्तान गौतम गंभीर ने दे दनादन स्टाइल में बल्लेबाजी शुरू की। गंभीर ने अपने 63 रनों के दौरान 35 गेंदों का सामना कर 8 चौके व 2 छक्के लगाए। गंभीर को राहुल शर्मा ने बोल्ड आउट किया। इसके बाद क्रिक एडवर्डस ने भी अर्धशतक जड़ा। एडवर्डस ने 31 गेंदों का सामना कर 5 चौके व 4 छक्के जड़े। एडवर्डस 59 रन बनाकर राहुल शर्मा के गेंद पर आउट हुए। आस्ट्रेलिया के बेन डंक ने तेजी से 16 गेंदों में 3 चौके व 3 छक्के के सहारे 37 रनों का योगदान दिया। एश्ले नर्स ने 34 रन बनाए। अनुरीत सिंह ने 4 व राहुल शर्मा ने 2 विकेट लिए।

Leave a Response