About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 16, 2026
national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
CricketLatest Hindi NewsNews

रांची समेत 4 संसदीय सीटों के लिए मतदान कल | DHONI अपने परिवार के साथ जेवीएम श्यामली में डालेंगे वोट

Share the post

रांची। झारखंड की चार लोकसभा सीटों रांची, गिरिडीह, धनबाद और जमशेदपुर के लिए 25 मई 2024 को मतदान होगा। चारों सीटों पर कुल 93 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। इसको लेकर चुनाव आयोग ने मतदान की पूरी तैयारी कर ली है। इन सीटों पर कुल 82,16,506 वोटर्स प्रत्याशियों के भाग का फैसला करेंगे। इनमें 42,06,926 पुरुष और 40,09,290 महिला मतदाता हैं। बुथों की संख्या 8963 है, इनमें 1319 बूथ शहरी क्षेत्र में और 3685 बूथ ग्रामीण इलाके में है। इनमें 2 लाख 44 हजार फर्स्ट टाइम वोटर हैं। रांची संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कुल 21,97,331 मतदाता हैं। इनमें 11,12,524 पुरुष और 10,84,738 महिला मतदाता हैं। रांची संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कुल 2377 बूथ है, इनमें 949 शहरी क्षेत्र में और 1428 ग्रामीण इलाके में हैं। इस सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है। रांची सीट के लिए कांग्रेस से यशस्विनी सहाय और भाजपा से संजय सेठ चुनावी मैदान में है।

लोकतंत्र के महापर्व में धौनी भी शरीक होंगे

लोकतंत्र के महापर्व में क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी भी भागीदार बनेंगे। आईपीएल मैच खेलने के बाद धौनी इस वक्त रांची में हैं। शनिवार को वे अपने परिवार के साथ वोट करेंगे। जेवीएम श्यामली, डोरंडा में धौनी अपने परिवार के साथ वोट करने आएंगे। वे लगभग 11 बजे जेवीएम श्यामली पहुंचेंगे। धौनी के बूथ में आने को लेकर उनके प्रशंसकों में खासा उत्साह है। धौनी ने 2019 में भी इस बूथ में अपने परिवार के साथ मतदान किया था। आपको बता दें कि धौनी की स्कूली शिक्षा भी जेवीएम श्यामली में ही हुई है।

Leave a Response