About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, October 24, 2026
News

5 अक्टूबर से उर्स मेले की शुरुआत । पहली चादर अध्यक्ष के आवास से निकलेगी

Share the post

रांची। हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार शाह बाबा का उर्स 05 से 09 अक्टूबर 2023 तक मनाया जाएगा। पांच दिवसीय उर्स को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। 05 अक्टूबर को दरगाह कमेटी के अध्यक्ष अयुब गद्दी के आवास से शाही संदल व चादर निकाली जाएगी। 6 अक्टूबर को रात में उर्स मैदान में जलसा का आयोजन किया गया है। 7 अक्टूबर को खानकाही कव्वाली होगी। 08 अक्टूबर को महासचिव जावेद अनवर के आवास से चादर निकलेगा। 2 बजे से सीरत मैदान डोरंडा में कव्वाली का प्रोग्राम शुरू होगा। इससे पहले सुबह में Jap-1 की ओर से चादर निकाली जाएगी। इसी दिन रात में कव्वाली का प्रोग्राम शुरू होगा। मुंबई के अजीम नाजा और हाजी माजिद शोला के बीच कव्वाली का मुकाबला होगा। कव्वाली का मुकाबला 9 अक्टूबर को भी चलेगा। इसके अलावा फातेहा खानी, मीलाद, लंगर खानी, तिलावत पंज सूरह कर हजऱत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा के रूहे पाक को इसाले सवाब की जाएगी। उर्स में लगने वाली दुकान के लिए जगह देने का काम शुरू हो गया है।

8 अक्टूबर को आयेंगे सीएम हेमंत सोरेन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 8 अक्टूबर को औपचारिक रूप से मेले का उद्घाटन करेंगे। वे रिसालदार बाबा के मजार में चादरपोशी भी करेंगे। साथ ही राज्य में अमन चैन के लिए दुआ करेंगे।

उपायुक्त ने उर्स मेला की तैयारी को लेकर दिए निर्देश

उपायुक्त रांची, राहुल कुमार सिन्हा द्वारा आज समहरणालय ब्लॉक-ए स्थित सभागार में रांची डोरंडा में सालाना लगने वालें उर्स मेला हजरत क़ुतुबद्दीन रिसालदार बाबा की तैयारी को लेकर सम्बंधित सभी अधिकारी एवं कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर जिला दंडाधिकारी (विधी-व्यवस्था) रांची, राजेश्वर नाथ आलोक, जिला नजारत उप-समहर्ता रांची, केवल कुमार अग्रवाल एवं सम्बंधित सभी पदाधिकारी और कमेटी के सभी सदस्य मौजूद थे।

मेला का आयोजन भव्य तरीके से हो

उपायुक्त ने सम्बंधित सभी अधिकारी को उर्स मेला (हजरत क़ुतुबद्दीन रिसालदार बाबा) 2023 की तैयारी को लेकर मेला का आयोजन भव्य तरीके से बिना किसी परेशानी के साथ संपन्न हो जाए इसपर विशेष जोर देने को कहा। साथ ही मेले में साफ-सफाई, सीसीटीवी, ट्रैफिक कंट्रोल, चलन्त शौचालय, पानी टैंकर, मेडिकल टीम, राजेंद्र चौक के आस-पास साफ-सफाई, पार्किंग सुविधा ( चवनिया मैदान और नेपाल हाउस के सामने, ईदगाह, कुसई )

कव्वाली के दौरान सुरक्षा रहेंगे चाक चौबंद

कव्वाली के दौरान स्टेज पर पुलिस व्यवस्था और अन्य सुविधा पर सम्बंधित अधिकारी को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। उर्स मेला 2023 को आपसी सौहार्दपूर्ण और उल्लास के साथ मनाने की अपील की। इस मौके पर दरगाह कमेटी के अध्यक्ष अयुब गद्दी, महासचिव जावेद अनवर, उपाध्यक्ष बेलाल अहमद, संयुक्त सचिव सादिक, जुल्फिकार अली उर्फ भुट्टो, आसिफ नईम, अफताब आलम, वार्ड-45 के पूर्व पार्षद नसीम गद्दी उर्फ पप्पू आदि शामिल थे।

Leave a Response