About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 16, 2026
NewsSocial

आज का राशिफल: 7 जुलाई 2023 शुक्रवार

Share the post

राशिफल: जुलाई 2023

आज आपका राशिफल कैसा रहेगा, य़ह आप देखें।

मेष🐐 : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ): आज आपका दिन मनोनुकूल होगा। थकान या हरारत का असर अवश्य रहेगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वाभिमान में वृद्धि होगी। आनाज तिलहन में निवेशादि लाभप्रद रहेंगे। बिना सोचे-समझे कोई कार्य न करें। फिजूल का समय बर्बाद करने से बचें। व्यस्त रहेंगे इसलिए थकान से बचने के लिए समय निकालें। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो): आज का दिन आप के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। कई जरूरी डील और नये रिश्ते आज जुडऩे वाले है। अचानक बड़े खर्च सामने आ सकते हैं, जिससे अर्थव्यवस्था बिगड़ सकती है। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे । निजी जीवन में चल रहे तनाव समाप्त होंगे। यात्रा शुभ रहेगी। स्वास्थ्य सही रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा): आज आपका दिन सम्मान बढ़ाने वाला रहेगा । सामाजिक दायरा बढ़ेगा। कई दिनों से जो बात आप कहना चाह रहे थे, आज कहने का अवसर मिल सकता है। रुके कार्यों में आप के राजनितिक संबंध का लाभ मिलेगा। नए दोस्त बनेंगे, अर्थव्यवस्था में सुधार के योग है। निर्णय समय पर लेना सीखें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो): आज आपका दिन बेहतर रहेगा । आपकी व्यवहार कुशलता और समझदारी से लोग खुश होंगे। आर्थिक लाभ होगा। आप जो भी करें पहले किसी अनुभवी से राय लें फिर किसी कार्य की शुरुआत करें। खोई हुई वस्तु मिल सकती है। उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): आज आपका दिन सामान्य रहेगा । कार्य के कारण जीवन थोड़ा व्यस्त रहेगा । कार्यस्थल पर अनुकूल माहौल मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग कर पाओगे व मिलेगा। कोई धार्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं। आज किसी शिव मंदिर जाकर दूध से अभिषेक करें। आर्थिक लाभ व मानसिक शांति मिलेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो): आज आपका दिन आपके पक्ष में रहेगा । लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। वाहन खरीदने का मन बनेगा। मांगलिक कार्य की रूपरेखा बनेगी। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। धर्म में रुचि बढ़ेगी। नए लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते): आज आपका दिन मंगलमय होगा । नई योजना सफल होगी। नया व्यवसाय शुरू करने के लिए परिजनों से आर्थिक सहायता लेनी होगी। वाहन, मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। पुराने निवेश से लाभ होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू): आज आपका दिन उत्तम रहेगा ।दोस्तों से अनबन समाप्त होगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। अचानक धन लाभ होगा। कोर्ट-कचहरी आदि में धन लगेगा। बाहरी सहयोग मिलेगा। पड़ोसियों से संबंध सुधरेंगे। धार्मिक रूचि उत्पन्न होगी । स्वास्थ्य लाभ निश्चित है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे): आज आपका दिन बढ़िया रहेगा । राजनीति में आप अपना हुनर आजमा सकते हैं। सफलता के योग हैं। वैवाहिक रिश्तों के लिए की गई यात्रा सफल रहेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। आपके अपनों द्वारा आपका सहयोग कम हो सकता है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी): आज आपका दिन सामान्य रहेगा । सभी को साथ में लेकर चलें। वाहन पर खर्च होगा। व्यवसायिक नई योजना से लाभ होगा। पार्टी-का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करने में सफल होंगे। शारीरिक थकान संभव है। विवाद से बचें।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा): आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगा । शुभ समाचार मिल सकता है। शारीरिक कष्ट दूर होंगे। दूसरों से अपेक्षा न करें। नए लोगों से संपर्क होगा। आर्थिक लाभ के अवसर आयेंगे। विदेश जाने में आ रही रुकावट दूर होगी। मित्रों से संपर्क मजबूत होगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची): आज आपका दिन बेहतर रहेगा । आप जो करना चाहते हैं उसके पहले रणनीति तैयार करें। अपनी सूझ-बूझ से रुके काम पूरे करवा लेंगे। आप क्रोधित हो सकते है , संयत रहें। पराक्रम में वृद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख बढ़ेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। किसी बात को लेकर मानसिक परेशानी रहेगी।

🔅 कृपया ध्यान दें 👉: यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है, फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

Leave a Response