About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Sunday, October 18, 2026
CricketLatest Hindi News

धोनी अपने जन्म दिन से एक दिन पहले अमिताभ चौधरी के जयंती में शामिल हुए

Share the post

झारखंड लेटेस्ट न्यूज

रांची। कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी ने अपने जन्म दिन से एक दिन पहले झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अमिताभ चौधरी के 63वें जयंती में शामिल हुए। इस मौके पर जेएससीए स्टेडियम में स्वर्गीय अमिताभ चौधरी को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। मौके पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर केदार जाधव, जेएससीए के उपाध्यक्ष अजयनाथ शाहदेव सहित कमेटी के कई सदस्य शामिल थे। धोनी व केदार अमिताभ चौधरी के जयंती में शामिल होने के लिए 12.30 में स्टेडियम पहुंचे थे। 7 जुलाई 2023 को धोनी का जन्म दिन है, वे 42 साल के हो गए। 2004-2019 तक इंटरनेशनल क्रिकेट में किंग की भूमिका में रहे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद आईपीएल में अभी तक चेन्नई सुपर किंग्स में बादशाह के रूप में खेल रहे। 2023 में चेन्नई को चैंपियन बनाने के बाद अपने घुटने का सर्जरी कराए। मुंबई में सर्जरी कराने के बाद 5 जून को धौनी रांची पहुंचे। शुक्रवार को वे अपना जन्म दिन सिमलिया स्थित फॉर्म हाउस में अपने परिवार व कुछ खास दोस्तों के साथ सादगी के साथ मनाएंगे।

News Box Bharat latest news

Leave a Response