+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Sunday, September 14, 2025
Latest Hindi NewsNews

आज सीएम उपराजधानी दुमका में कई विकास योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे

Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Share the post
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन आज दुमका करोड़ों की विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। साथ ही जरूरतमंदों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण भी करेंगे। मुख्यमंत्री के साथ मंत्री, सांसद और विधायक भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री चंपई सोरेन दुमका के पुलिस लाइन मैदान में पूरे प्रमंडल के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। महिला स्वंय सहायता समूह और अन्य जरूरतमंदों के बीच करोड़ों की परिसंपत्तियों का वितरण करेंगे। इसके अलावा फूलो झानो आशीर्वाद योजना के तहत 25 हजार से अधिक महिलाओं के बीच लगभग 24 करोड़ रुपये का ऋण भी बांटेंगे, ताकि वह स्वरोजगार कर आत्मनिर्भर बन सके।

हेलीकॉप्टर से जाएंगे दुमका

मुख्यमंत्री बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से हेलीकाप्टर से 12.30 बजे दुमका हवाई अड्डा पहुंचेंगे और सड़क मार्ग से फूलो झानो चौक पहुंचकर वहां रिंग रोड के फोर लेन कार्य का उद्घाटन करेंगे। वहां से वे पुलिस लाइन मैदान आएंगे। पुलिस लाइन मैदान में पूरे प्रमंडल को कई योजनाओं की सौगात देंगे, जिसमें भवन, सड़क, सिंचाई से संबंधित योजनाएं, होस्टल, कोल्ड स्टोरेज, पुल – पुलिया जैसी योजनाएं शामिल होंगी। फिर 2.55 बजे रांची प्रस्थान कर जाएंगे।

Leave a Response