+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Sunday, May 18, 2025
Weather Updates

झारखंड में लगातार मौसम करवट बदल रहा

Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Share the post

रांची। झारखंड में लगातार मौसम करवट बदल रहा है। कुछ दिनों पहले राज्य के कई जिलों में दिन में गर्मी का एहसास होने लगा था। लेकिन अचानक से फिर ठंडी बढ़ गई है। अगर हम बात करें पिछले 24 घंटे में मौसम का मिजाज शुष्क रहा है। वहीं, इस दौरान सबसे कम तापमान चतरा में 6.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। आज का अधिकतम तापमान चाईबासा में रिकॉर्ड हुआ है, जहां पारा 35.4 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ गया। गुरुवार के न्यूनतम तापमान की अपेक्षा शुक्रवार को जिन जिलों में न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट देखी गई। उसमें पहले स्थान पर चतरा रहा, यहां का न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। उसी तरह सिमडेगा का न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस, सरायकेला खरसावां का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस, खूंटी का न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस, पलामू का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस, बोकारो का न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस और गढ़वा का न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

अगले 24 घंटे में झारखंड का मौसम

मौसम केंद्र रांची द्वारा जारी ताजा मौसम अपडेट में बताया गया है कि राज्य के उत्तर-मध्य भाग में अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। वहीं, राज्य के दक्षिणी भाग वाले जिलों के न्यूनतम तापमान में अगले 24 घंटे में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी होने की संभावना है। इसके बाद फिर से न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक कि बढ़ोतरी होगी। मौसम केंद्र रांची के अनुसार 8 फरवरी से 13 फरवरी तक सुबह में धुंध के बाद आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। 8 फरवरी को रांची के तापमान 11 डिग्री सेल्सियस से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

Leave a Response