

रांची। दिल्ली विधानसभा चुनाव में बैलट वोट्स की गिनती पूरी हो चुकी है और अब EVM की काउंटिंग चल रही है। रुझानों में भाजपा अभी आगे चल रही है। पल-पल में आंकड़े बदल रहे हैं। रूझानों में बीजेपी 43 सीटों, आम आदमी पार्टी (AAP) 25 सीटों व कांग्रेस को 1 सीट पर आगे चल रही है। नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल, कालकाजी सीट से आतिशी और जंगपुरा से मनीष सिसोदिया पीछे चल रहे हैं। बता दें कि दिल्ली में 5 फरवरी को 70 सीटों पर 60.54% मतदान हुआ था। 14 एग्जिट पोल आए। 12 में भाजपा और 2 में केजरीवाल की सरकार बनने का अनुमान जताया गया।
add a comment