About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 23, 2026
News

देर रात निकला नौवीं मुहर्रम जुलूस । ढोल-तासे से गूँजा शहर

Share the post

रांची। देर रात मुहर्रम का नौवीं का जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से निकला। रांची से लेकर डोरण्डा तक विभिन्न अखाड़ा के लोग जुलूस के शक़्ल में अपने अपने इलाकों में घूमे। ढोल-तासे से शहर गूंजता रहा। वहीँ, कई अखाड़ा में डीजे पर लोग झूमते रहे। हाथों में तिरंगा लिए आपसी भाईचारगी का संदेश भी दिए। डोरण्डा के जुलूस में घोड़े भी नजर आए। वहीँ नौजवान एकता कमेटी की ओर से डोरण्डा यूनुस चौक पर रसम पगड़ी का आयोजन किया गया। इसमें एसएसपी, हटिया डीएसपी शामिल हुए। रांची के एसएसपी मुहर्रम के मौके पर शहर का जायजा लेने निकले। विभिन्न चौक चौराहों में तैनात सुरक्षा बलो को ब्रीफिंग दी। रांची के लेक रोड हिंदपीढ़ी सहित संवेदनशील इलाकों का देर रात जायजा एसएसपी किशोर कौशल ने लिया और मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने का निर्देश दिया। 29 जुलाई को 10वीं का जुलूस दिन में निकलेगा।

Leave a Response