About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Sunday, November 15, 2026
national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
Sport

उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का भव्य आगाज | झारखंड के खिलाड़ी 16 खेलों में दिखाएंगे दम

Share the post

राजीव गांधी स्टेडियम में पीएम मोदी ने खेलों का उद्घाटन किया

रांची। आज से उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन शुरू हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शाम 6 बजे देहरादून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में इन खेलों का भव्य उद्घाटन किए। ये पहला अवसर है जब उत्तराखंड राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी कर रहा है, जिससे राज्य में खेलों को लेकर एक नया जोश उत्पन्न होगा। पीएम मोदी के इस उद्घाटन समारोह के साथ खेलों की शुरुआत से देशभर के खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा मंच तैयार होगा। ये आयोजन 14 फरवरी तक चलेगा और इसमें 28 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के कुल 11,340 खिलाड़ी भाग लेंगे। उद्घाटन समारोह के दौरान पीएम मोदी का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। समारोह में राज्य के अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने प्रधानमंत्री को मशाल सौंपा। इसके बाद 35 टीमों के एथलीटों की भव्य परेड हुई। इस दौरान उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और परंपराओं की विशेष झलक देखने को मिली। साथ ही रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम व राज्य के सांस्कृतिक धरोहर को प्रदर्शित किया गया। इस समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.), केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष डॉ. पीटी उषा समेत कई प्रमुख नेता और गणमान्य लोग उपस्थित रहें।

झारखंड के खिलाड़ी भी दिखाएंगे दम

झारखंड के खिलाड़ी 16 खेलों में हिस्सा ले रहे हैं। इनमें आर्चरी, एथलेटिक्स, महिला हॉकी, कुश्ती, हैंडबॉल, बीच हैंडबॉल, लॉनबॉल, वुशु, बॉक्सिंग, स्क्वाश, साइकिलिंग, मार्डन पेंटाथलन, ट्राइथलन, जूडो, स्विमिंग, योगा शामिल है।

Leave a Response