About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Sunday, October 25, 2026
News

पेट्रोल पंप पर अपराधियों ने बंदूक के बल पर पेट्रोल पंप से पैसे लूट कर भागे । लूट की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद

Share the post

रांची। लातेहार के चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदवा-मैक्लुस्कीगंज मार्ग पर स्थित हिंदुस्तान बायो पेट्रोल पंप पर अपराधियों ने हमला कर पैसा लेकर फरार हो गए। इस दौरान अपराधी बंदूक के बल पर पेट्रोल पंप से पैसे लूट कर भागे। लूट की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। शनिवार को पेट्रोल पंप का स्टाफ पंप में बैठा था, इसी दौरान अचानक दो युवक पंप पर आ धमके। बंदूक के बल पर पेट्रोल पंप के स्टाफ को बंधक बना लिया और पैसे लूट लिए। इधर अपराधियों के जाने के बाद पेट्रोल पंप का स्टाफ हल्ला मचाया, तब तक दोनों अपराधी वहां से फरार हो गए थे। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि पेट्रोल पंप का स्टाफ पंप के ऑफिस में बैठा हुआ है और इसी दौरान एक युवक हथियार के साथ वहां पहुंचता है। पेट्रोल पंप का स्टाफ हथियार देखकर भागने का प्रयास करता है। लेकिन इसी दौरान उसका दूसरा साथी भी वहां पहुंच जाता है, और दोनों मिलकर पेट्रोल पंप के स्टाफ की पिटाई भी करते हैं। इसके बाद स्टाफ वहां से भागने लगता है। इसके बाद एक अपराधी स्टाफ के पीछे भागता है और दूसरा अपराधी पैसे लूटने लगता है। पैसे लूटने के बाद दोनों अपराधी वहां से फरार हो जाते हैं।

पुलिस को दी गई घटना की सूचना

घटना की जानकारी मिलने के बाद पेट्रोल पंप के मालिक आलोक कुमार पेट्रोल पंप पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली। उसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस इंस्पेक्टर बबलू कुमार के नेतृत्व में पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन की। पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी है।

Leave a Response