About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, October 24, 2026
संत जेवियर्स स्कूल के प्रिसिंपल की कार ने कई को रौंदा
News

संत जेवियर्स स्कूल डोरंडा के प्रिंसिपल की इनोवा कार ने 8 लोगों को रौंदा, 4 की दर्दनाक मौत

Share the post

घटना रांची-सिमडेगा स्टेट हाईवे पर कामडारा के समीप हुई

रांची। संत जेवियर्स स्कूल के प्रिसिंपल की इनोवा कार ने 8 लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में 3 महिला व एक पुरुष शामिल है। यह घटना रांची-सिमडेगा स्टेट हाईवे पर बैंक ऑफ इंडिया कामडारा के समीप हुई। जानकारी के अनुसार इनोवा कार अनियंत्रित होकर लोगों को रौंद दिया। घायलों को रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है। यह घटना दिन के तीन बजे की है। मृतकों में महिला दुकानदार ज्योतिष ईन्दवार उर्फ ज्योति देवी (40 वर्ष) गांव कामडारा, कृपा तोपनो (45 वर्ष) बेरथिला बरला (40 वर्ष) दोनों सुरहू पहान टोली गांव निवासी और बसंत नाग (55 वर्ष) गांव कामडारा बरटोली का नाम शामिल है। वहीं, गंभीर रूप से जख्मी एलिना सुरीन गांव सुरहू पहान टोली, जोलडेन नाग और उसकी पत्नी लुसिया तोपनो दोनों कामडारा बरटोली, जिरामनी केरकेट्टा गांव बम्हन्डीह को गंभीरा अवस्था में रिम्स रेफर कर दिया गया है।

फादर इग्नेशियस अपनी पुत्री के साथ सिमडेगा से रांची लौट रहे थे

मिली जानकारी के अनुसार इनोवा सवार रांची के सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रिंसिपल फादर इग्नेशियस लकड़ा अपनी पुत्री के साथ सिमडेगा से रांची लौट रहे थे। इसी क्रम में बैंक ऑफ इंडिया के समीप एक बाइक सवार के कारण अनियंत्रित इनोवा कार गुमटी के दुकान को चकनाचुर करते हुए हवा में उड़ाते हुए दूर जा गिरा। घटना के समय अधिकांश घायल व मृतक बैंकिंग कार्य के लिए बैंक व गुमटी के आसपास खड़े थे। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस, अनुमंडल, प्रखंड सह अंचल प्रशासन व ग्रामीणों ने मानवता का परिचय देते हुए सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना में महिला कृपा व बेरथिला की मौत मौके पर ही हो गई। जबकि गुमटी दुकानदार महिला ज्योतिष की मौत रांची ले जाने के क्रम में रास्ते में हो गए। वहीं, मृतक बसंत की मौत रेफरल अस्पताल कोनबीर ले जाने के क्रम में हुई। घटना में इनोवा सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Response