About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Sunday, October 25, 2026
News

एसएसपी रांची ने वाहन चेकिंग अभियान की सच्चाई देखी । लापरवाही बरतने वाले 4 थाना प्रभारियों को शोकॉज

Share the post

हेलमेट पहने होने के कारण पुलिसकर्मी अपने कप्तान को पहचान तक नहीं सके

अल्बर्ट एक्का चौक की टीम को पुरस्कृत करने का निर्देश

रांची। रांची में वाहनों की जांच में लापरवाही बरतना कई थाना प्रभारियों को महंगा पड़ गया। आला अधिकारी के निर्देश के बावजूद वाहनों की जांच में ढिलाई बरतने पर रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने 4 थाना प्रभारियों को शोकॉज जारी किया है। साथ ही सख्ती से वाहनों की जांच करने वाली अल्बर्ट एक्का चौक की टीम को पुरस्कृत करने का भी निर्देश दिया। एसएसपी रांची वाहनों की जांच की हकीकत जानने वे खुद बाइक से सड़क पर निकले और कार्रवाई का निर्देश दिया है। हेलमेट पहने होने के कारण पुलिसकर्मी अपने कप्तान को पहचान तक नहीं सके।

सुखदेव, लालपुर, चुटिया व अरगोड़ा थाना प्रभारी नपे

रांची में वाहन चेकिंग अभियान में ढिलाई बरतने के कारण एसएसपी (वरीय पुलिस अधीक्षक) चंदन कुमार सिन्हा ने थाना प्रभारी को शोकॉज किया है। इनमें सुखदेव नगर, लालपुर, चुटिया एवं अरगोड़ा थाना प्रभारी को स्पष्टीकरण पूछा गया है। वरीय पुलिस अधीक्षक ने दो पहिया वाहनों की सघन जांच मंगलवार की सुबह 5:30 बजे से 7:30 बजे तक करने का निर्देश दिया था। इसकी हकीकत जानने वे खुद सड़क पर निकले और बाइक चलाते हुए वाहन चेकिंग अभियान का सच देखा। एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने अल्बर्ट एक्का चौक (फिरायालाल चौक), सुजाता चौक, अरगोड़ा चौक, न्यू मार्केट चौक एवं लालपुर चौक पर दो पहिया वाहनों की सघन जांच करने का निर्देश दिया था।

हेलमेट पहने होने के कारण पुलिसवाले पहचान नहीं सकें

वाहन चेकिंग अभियान की जमीनी हकीकत की जांच करने के लिए स्वयं रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा बाइक से सिविल ड्रेस में सड़क पर निकले। हेलमेट पहने वह सड़क पर बाइक ड्राइव करते दिखे तस्वीर में वे ऑटो और रिक्शावाले के पीछे सिर पर हेलमेट लगाए बाइक चलाते दिख रहे हैं। हेलमेट पहने होने के कारण पुलिसवाले उन्हें पहचान नहीं सके।

Leave a Response