About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Thursday, November 12, 2026
News

वीडियो में देखें । बीच सड़क पर 2 पुलिस जवानों में दे दनादन

Share the post

रांची। बिहार राज्य में कुछ न कुछ अनहोनी होते ही रहता है, जिसकी चर्चा हर जगह होती रहती है। अब ऐसा ही एक मामला X पर खूब viral हो रहा है। दरअसल, नालंदा जिले में सोमवार को लोगों की सुरक्षा में मुस्तैद पुलिसकर्मी आपस में भिड़ गए। मामला सोहसराय थाना क्षेत्र के सोहसराय रेलवे हाल्ट के पास का है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों पुलिस जवान डायल 112 के हैं। अभी दोनों की पहचान नहीं हो पाई है। दोनों जवानों के बीच सड़क पर मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। इसमें दोनों एक दूसरे को लात- घूंसे से पीटते दिख रहे हैं। दोनों जवान दे दनादन कर रहे। पुलिस आपस में भिड़े और इसका वीडियो न बने ऐसा हो भी नहीं सकता, सड़क से गुजर रहे किसी शख्स ने दोनों की मारपीट का वीडियो बना लिया। जो अब सामने आया है। वीडियो में एक पुलिसकर्मी, दूसरे पुलिसकर्मी पर पैसे लेने का आरोप लगा रहा है। इतने में ही एक गाड़ी के अंदर से एक डंडा निकाल लेता है और दूसरे पर चला देता है। वहां मौजूद लोग दोनों पुलिस वालों को समझाने की कोशिश करते हैं, लेकिन वो नहीं मानते हैं।

पैसे लेने का आरोप के बाद हाथापाई

पुलिसकर्मी आपस में गाली गलौज करते हुए हाथापाई एवं डंडे से मारपीट की। एक पुलिसकर्मी दूसरे पुलिसकर्मी पर पैसे लेने का आरोप लगा रहा है। इतने में ही एक पुलिसकर्मी गाड़ी के अंदर से एक डंडा निकाल लेता है। साथ ही दूसरे पुलिसकर्मी पर चला देता है। वहां, मौजूद लोग पुलिस से ऐसी हरकत न करने की अपील करती है। लेकिन पुलिसकर्मी आपस में मारपीट करने में मशगूल रहते हैं। पुलिस को आपस में भिड़ता देख मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो जाती है। पब्लिक इतना तक कहती है कि ऐसी हरकत नहीं कीजिए, वर्ना सस्पेंड जाएंगे। वहीं, इस मामले में एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि दोनों पुलिसकर्मियों की पहचान की जा रही है। बीच सड़क आपस मे मारपीट करने से पुलिस की छवि धूमिल हुई है। दोनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Response