About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Wednesday, November 4, 2026
national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
BusinessEntertainmentNewsSportWorld

देखिए तस्वीरों में टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर रहे सुरेश रैना बन गए “बावर्ची”

Share the post

क्रिकेट लेटेस्ट न्यूज

एम्स्टर्डम में रैना का लग्जरियस रेस्टोरेंट

रांची। क्रिकेट में धौनी के जिगरी रहे सुरेश रैना ने क्रिकेट की पिच छोड़ने के बाद अब बिजनेस के फील्ड में उतर गए हैं। वो भी रेस्टॉरेंट के बावर्ची बनाकर यानि शेफ बन गए। जी, हां ये वहीं सुरेश रैना है, जिन्होंने टीम इंडिया से खेलते हुए कई मुकाम हासिल किया। जब टीम इंडिया धौनी की अगुवाई में वनडे वर्ल्ड कप व टी-20 वर्ल्ड जीती तो दोनों में रैना ने अहम भूमिका निभाई थी। अपने बल्लेबाजी के दम पर टीम इंडिया को कई मैच जिताया। लेकिन अब वो दूसरे फील्ड में आकर भी बाजी जीतना चाह रहे। रैना ने बेहद खूबसूरत देशों की गिनती में आनेवाला नीदरलैंड के एम्स्टर्डम अपने नए रेस्टोरेंट की शुरुआत की है। रैना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए अपने फैन्स को ये खुशखबरी दी। रैना ने ट्वीटर हैंडल पर लिखा, मैनें लग्जरियस रेस्टोरेंट खोल लिया है, एक इंडियन रेस्टोरेंट्स नीदरलैंड की राजधानी एम्सटर्डम में खोला है। रैना ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की और अपने फैंस को उन्होंने बताया कि उन्होंने एम्स्टर्डम में रैना नाम से एक इंडियन रेस्टोरेंट की शुरुआत की है।

रैना ने बनाए गुलाब जामुन

इन तस्वीरों में सुरेश रैना खुद खाना बनाते नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में उन्होंने गुलाब जामुन बनाए, तो दूसरी तस्वीर में करछी लिए सब्जी बनाते हुए वह दिख रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अपने स्टाफ के साथ भी तस्वीर शेयर की।

भज्जी ने कहा, मैं भी आ रहा खाना खाने के लिए

सुरेश रैना के टीममेट रहे हरभजन सिंह ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि “मैं भी खाने के लिए आ रहा हूं। बता दें कि सुरेश रैना अक्सर अपने घर के किचन में अच्छी-अच्छी डिशेज बनाते नजर आते हैं।

News Box Bharat latest news

Leave a Response