![Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat](https://newsboxbharat.com/wp-content/uploads/2023/08/9870-1-750x450.jpg)
रांची। 77वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर पूरे देश व झारखंड में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। खासकर झारखंड की राजधानी रांची शहर पूरी तरह से जश्न-ए-आजादी के रंग में है। रांची में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी ग्राउंड में मंगलवार को झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन सुबह 9.05 बजे झंडाेत्तोलन किए। मोरहाबादी मैदान में इसके लिए विशेष पंडाल बनाया गया है। मुख्य मंच के दोनों ओर अधिकारियों व विशिष्ट अतिथियों के लिए अलग-अलग पंडाल बनाया गया है। वहीं, मुख्य मैदान के दोनों ओर भी पंडाल बनाया गया है। सीएम झंडोत्तोलन के बाद राज्य की जनता को संबोधित करेंगे। इस दौरान झारखंड, केंद्र व यूपी पुलिस बल की ओर से परेड भी किया जाएगा।
समारोह में हिस्सा लेने वाले विभिन्न प्लाटून निम्न हैं
सीआरपीएफ – एक प्लाटून
आईटीबीपी – एक प्लाटून
सीआईएसएफ – एक प्लाटून
एसएसबी – एक प्लाटून
उत्तर प्रदेश पुलिस – एक प्लाटून
झारखण्ड जगुआर – एक प्लाटून
जैप-1 – एक प्लाटून एवं एक प्लाटून बैण्ड पार्टी
जैप-10 – एक प्लाटून एवं एक प्लाटून बैण्ड पार्टी
जैप-2 – एक प्लाटून
रांची पुलिस (महिला) – एक प्लाटून
रांची पुलिस (पुरुष) – एक प्लाटून
होमगार्ड – एकप्लाटून एवं एक प्लाटून बैण्ड पार्टी
एनसीसी एसआर – एक प्लाटून (गर्ल्स)
एनसीसी एसआर – एक प्लाटून (ब्वॉयज)
ऐसा रहेगा झंडोत्तोलन का कार्यक्रम
मोरहाबादी मैदान में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 9.5 बजे
शाहिद चौक स्थित स्मारक में हेमंत सोरेन 9:40 बजे
विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष 9.30 बजे
कांग्रेस भवन में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर 10 बजे
भाजपा प्रदेश कार्यालय में 10.30 बजे
जेएमएम कैंप कार्यालय गुरुजी शिबू सोरेन 11:30 बजे
प्रोजेक्ट भवन में गृह सचिव अविनाश कुमार 11 बजे
नेपाल हाउस में विकास आयुक्त अरुण कुमार सिंह 10 बजे
रांची डीसी ऑफिस में 10:30 बजे
झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन में 9 बजे
झारखंड पुलिस एसोसिएशन में 9:30 बजे
रांची एसपी आवास में सुबह 8 बजे
आवास बोर्ड में 8.30 बजे
बिजली बोर्ड मुख्यालय में 10.30 बजे
डीएसपीएमयू में 9 बजे होगा झंडोत्तोलन
रांची विश्वविद्यालय में 9.30 बजे
रांची सिविल कोर्ट में 8 बजे व जिला बार एसोसिएशन में 8:30 बजे