About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 16, 2026
News

पहलवानों के अखाड़े पहुंचे राहुल गांधी ! पुनिया व बजरंग पुनिया से मिले

Share the post

रांची! पहलवानों और रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के बीच लगातार खींचतान जारी है। इसी बीच बुधवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पहलवानों से मिलने हरियाणा के पहलवान दीपक पूनिया के गांव पहुंचे। बता दें कि रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवान लगातार एक्शन की मांग कर रहे हैं। पहलवानों का कहना कि यौन शोषण के आरोपी बृजभूषण सिंह के खिलाफ सरकार सख्त एक्शन लें। रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के चुनाव में जब बृजभूषण के करीबी संजय सिंह को अध्यक्ष चुना गया तो विरोध में साक्षी मलिक ने कुश्ती छोड़ने का ऐलान कर दिया, जबकि बजरंग पुनिया ने अपना पद्म श्री पीएम आवास के सामने फुटपाथ पर छोड़ दिया। इसके बाद सरकार ने फेडरेशन को ही सस्पेंड कर दिया। इस बीच विनेश फोगाट ने भी अपना अर्जुन आवार्ड और मेजर ध्याचंद खेल रत्न छोड़ने की घोषणा कर दी। वहीं, आज राहुल गांधी पहलवानों से मिलने वीरेंद्र अखाड़ा पहुंच कर पहलवानों का मनोबल बढ़ाया।

रूटीन देखने आए थे- बजरंग पुनिया

राहुल गांधी ने झज्जर जिले के छारा गांव में पहुंचकर वीरेंद्र अखाड़े में वहां मौजूद पहलवानों से मुलाकात की। इस दौरान बजरंग पूनिया भी मौके पर मौजूद दिखे। बता दें कि छारा गांव के वीरेंद्र अखाड़े से ही दीपक व बजरंग पूनिया ने अपनी कुश्ती की शुरूआत की थी। छारा गांव दीपक पुनिया का गांव है। इसको लेकर बजरंग पुनिया ने कहा कि राहुल गांधी हमारे रेसलिंग रूटीन देखने आए थे। उन्होंने यहां रेसलिंग भी की। राहुल गांधी यहां दिन-ब-दिन की एक रेसलर की एक्टिविटी देखने आए थे।

Leave a Response