![](https://newsboxbharat.com/wp-content/uploads/2023/12/Screenshot_20231227_105809_X-750x450.jpg)
![January 14: Congress will take out 6,200 km 'Bharat Nyay Yatra' from Manipur to Mumbai.](https://newsboxbharat.com/wp-content/uploads/2023/12/Screenshot_20231227_105809_X.jpg)
रांची! कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण की जानकारी साझा की है। इसका नाम बदलकर अब ‘भारत न्याय यात्रा’ कर दिया गया है। इसके तहत, कांग्रेस मणिपुर से मुंबई तक 6,200 किलोमीटर की यात्रा निकालेगी। 14 जनवरी से शुरू होने वाली ये यात्रा इस बार 14 राज्यों से होते हुए मुंबई पहुंचेगी। बता दें कि यात्रा के पहले चरण में राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से लेकर जम्मू-कश्मीर तक पैदल यात्रा की थी।
add a comment