About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, October 17, 2026
News

धनबाद का सियासी पारा गर्म : 4 फ़रवरी को PM और CM करेंगे सभा को संबोधित

Share the post

राहुल गांधी की न्याय यात्रा भी धनबाद से होकर गुजरेगी

रांची! धनबाद का पॉलिटिकल पारा शीतलाहरी में भी गर्म है, क्योंकि 4 फरवरी को धनबाद में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शक्ति प्रदर्शन करेगी। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एक ही दिन धनबाद में सभा को संबोधित करने वाले हैं। राजनीतिक नजरिये से ये काफी अहम हो सकता है। हालांकि कयास ये भी लग रहे हैं कि कार्यक्रम में बदलाव भी हो सकता है। पीएम मोदी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दोनों की सभा एक ही वक्त पर हुई, लोगों की भीड़ आयोजकों के लिए चिंता की बात हो सकती है। वहीं, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की सभा एक ही दिन होने से धनबाद में भाजपा और झामुमो समर्थकों के बीच टकराव की भी आशंका है। वहीं, राहुल गांधी की न्याय यात्रा भी धनबाद से होकर गुजरेगी। कार्यक्रंम के मुताबिक 4 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बलियापुर में सुबह 11 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले वो हर्ल खाद कारखाना सिंदरी का उद्घाटन करेंगे। वहीं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सभा पार्टी के स्थापना दिवस पर चार फरवरी की शाम को गोल्फ ग्राउंड में होगी। झामुमो हर साल यहां चार फरवरी को स्थापना दिवस मनाता है।

Leave a Response