About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Tuesday, October 27, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
CrimeLatest Hindi NewsNews

हटिया कचनार टोली ईदगाह मैदान में बाउंड्री वॉल कराने गए 13 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया

Share the post

स्थानिय लोगों ने कहा- बाउंड्री वॉल को किसी भी सूरत में नहीं तोड़ेंगे

रांची। हटिया कचनार टोली हेसाग ईदगाह मैदान में बाउंड्री करा रहे 13 लोगों को जगरनाथ पुलिस ने रात में हिरासत में ले लिया। इसके बाद थाना में हटिया कचनार टोली के लोगों का जमावड़ा लग गया। अधिक भीड़ को देखते हुए रात 11 बजे के करीब पुलिस ने हिरासत में लिए सभी लोगों को पुलिस वैन में बिठाकर दूसरे जगह भेद दिया। इस दौरान हिरासत में लोगों को छुड़ाने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, अंजुमन इस्लामिया रांची के सेक्रेटरी तारिक हुसैन सहित कई लोग थाना पहुंचे। काफी देर तक हटिया डीएसपी व थाना प्रभारी से बात करने के बाद भी बात नहीं मनी। सुबोधकांत ने इसके बाद रांची डीसी व एसएसपी से बात कर लोगों को छोड़ने की अपील की। सुबोधकांत ने कहा कि अभी ईद का त्योहार है ऐसे में लोगों को हिरासत में लिया जाना ठीक नहीं है। फोन में काफी देर तक एसएसपी से बात करने के बाद सुबोधकांत ने कहा कि बाउंड्री जो किया गया है उसे आपलोग तोड़ दें, फिर हिरासत में लिए गए लोगों को छोड़ दिया जाएगा।

देर रात बस्ती में लोगों ने निर्णय लिया, बाउंड्री नहीं तोड़ेंगे

थाना से ही लोग हटिया कचनारटोली पहुंची। लोगों के पहुंचते ही स्थानिय लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। देर रात करीब 12 बजे अंजुमन के सेक्रेटरी तारिक ने लोगों से बातचीत कर सारी बात बताई। तारिक ने कहा कि आपलोग बाउंड्री को तोड़ दे, आपके जो लोग हिरासत में है उसे छोड़ दिया जाएगा। इसपर स्थानिय लोग नाराज हो गए। लोगों ने एक स्वर में कहा कि किसी भी सूरत में ईदगाह में हुए बाउंड्री वॉल को तोड़ा नहीं जाएगा। जो हमारे लोग हिरासत में है उसे कोर्ट से छुड़ा लिया जाएगा। इसके बाद काफी देर तक हंगामा होता रहा। बस्ती के कोई भी लोग बाउंड्रीवॉल को तोड़ने के लिए राजी नहीं हुए।

लोगों ने कहा, थाना बुलाया व पकड़ लिया

स्थानिय लोगों ने बताया कि कई वर्षों से यहां धार्मिक कार्यक्रम होते आए हैं। ईदगाह में हर साल ईद की नमाज पढ़ी जाती है। खुला मैदान होने के कारण पंचायत की ओर से निर्णय हुआ की इसकी घेराबंदी कर दी जाए। फिर दो दिन से बाउंड्रीवॉल करने का काम शुरू हुआ। फिर जगरनाथपुर थाना ने मंगलवार को आकर कहा कि जमीन का कागज लेकर थाना आए। इसके बाद पंचायत के अध्यक्ष, सचिव सहित कई लोग रात 8 बजे थाना गए। इसके बाद सभी लोगों को पकड़ लिया गया।

डीएसपी ने कहा, सभी को जेल भेजा जाएगा

हटिया डीएसपी ने कहा कि सेना की जमीन पर जबरन कब्जा कर बाउंड्रीवॉल किया जा रहा था। सेना की ओर से इस मामले को लेकर एफआईर दर्ज कराया गया। जब जमीन का कागज मांगा गया तो कागज नहीं दिखाया गया। हटिया डीएसपी ने कहा कि अब सभी लोगों को जेल भेजा जाएगा।

क्या है पूरा मामल

जिस हटिया कचनार टोली हेसाग ईदगाह की जमीन पर बाउंड्रीवॉल कराया जा रहा था उसपर सेना ने अपनी जमीन होने का दावा किया है। सोमवार को ही सेना के कुछ लोग आकर बाउंड्रीवॉल नहीं करने को कहा। लेकिन बाउंड्रीवॉल का काम नहीं रूका। मंगलवार को भी काम जारी था, सेना के लोग आकर बाउंड्रीवॉल नहीं करने की बात कही। इसके बाद काफी संख्या में लोग आकर इसका विरोध करना शुरू किए। काफी हो हल्ला हंगामा हुआ। मामला थाना तक पहुंचा। सेना की ओर से एफआईआर दर्ज करने की बात हटिया डीएसपी ने कही। इसके बाद ही कार्रवाई की गई। मिली जानकारी के अनुसार ईदगाह की लगभग 65 डिसमील जमीन पर बाउंड्रीवॉल का काम हो रहा था। सेना ने 4 एकड़ से ज्यादा की जमीन पर अपना दावा किया है।

इन लोगों को हिरासत में लिया गया

अनवर (सदर), मो हुसैन (सचिव), मंजूर आलम (एडवोकेट), नासिर खान उर्फ मुबारक, सलीम, अतीक, अब्दुल जब्बार, मो रशिद, इकबाल, मो. जाकिर, शमीम खान, मो इकराम व नाजिर हुसैन।

Leave a Response