About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Sunday, November 8, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Latest Hindi NewsNewsSocial

मतदाता सूची का हुआ प्रकाशन | लोगों ने मतदाता सूची में अपना नाम चेक किया

Share the post

सोशल मीडिया में दिन भर छाया रहा ‘नाम जांचो’ अभियान

रांची। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत गुरुवार को मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन किया गया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन के अवसर पर जैप मध्य विद्यालय डोरंडा, रांची स्थित अपने मतदान केंद्र जाकर अपना एवं अपने परिवार के लोगों का नाम जांचा। उनके अलावा राज्य भर के जिला निर्वाचन पदाधिकारीयों, पुलिस अधीक्षकों सहित सभी खास और आम लोगों ने मतदाता सूची में अपना नाम जांचा। दरअसल मुख्य निर्वाचन कार्यालय की तरफ से पूर्व से ही व्यापक रूप से प्रचारित प्रसारित किया गया था कि गुरुवार को मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन किया जाना है। प्रकाशन के बाद दोपहर 12 से 1 बजे के बीच सोशल मीडिया अभियान ‘नाम जांचों’ में भी बड़ी संख्या में लोगों ने नाम जांचते हुये संबंधित पोस्ट अपने-अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किये। फलस्वरुप उक्त “नाम जांचो” हैशटैग अभियान पूरे दिन सोशल मीडिया में छाया रहा।

बीएलओ द्वारा मतदाता सूची के प्रारूप को दिखाया गया

राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ द्वारा मतदाता सूची के प्रारूप को दिखाया गया। मतदाताओं ने सूची में अपना नाम मतदान केंद्र पर जाकर मिलान किया। मुख्य निर्वाचन पादरी के रवि कुमार ने मतदाताओं से अपील की कि जो लोग गुरुवार को सूची में अपना नाम जांचने के लिए मतदान केंद्र तक नहीं आ सके हैं वे ऑनलाइन तरीके से भी अपना नाम जा सकते हैं, यदि किसी प्रकार के सुधार की आवश्यकता है तो समय रहते सूचित करें क्योंकि प्रारूप को सुधारने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मतदान के समय किसी मतदाता को अपने मताधिकार से वंचित न रहना पड़े इसके लिए मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांच कर लें।

बड़ी संख्या में मतदाताओं ने बढ़-चढकर हिस्सा लिया

मतदाता सूची में अपने नाम को जांचने के उपरांत मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने अपने मतदान केंद्र जैप मध्य विद्यालय डोरंडा परिसर में वृक्षारोपण भी किया। प्रकाशन के दिन यानि गुरुवार को ही #NaamJancho सोशल मीडिया हैशटैग अभियान चलाया जाना पूर्व निर्धारित था। फलस्वरूप इस अभियान में बड़ी संख्या में मतदाताओं ने बढ़-चढकर हिस्सा लिया। उन्होंने अपना नाम जांचा, साथ ही साथ अपने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से अन्य मतदाताओं को जागरूक करने का भी कार्य किया। इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी मुख्यालय संजय कुमार सहित रांची जिला के निर्वाचन से संबंधित वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Response