About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Sunday, November 8, 2026
international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
Sport

Paris Olympics 2024 : उद्घाटन से पहले फ्रांस के रेलवे नेटवर्क पर हमला | लाखों लोग स्टेशन में फंसे

Share the post

jरांची। Paris Olympics 2024 की शुरुआत से पहले फ्रांस की राजधानी में खिलाड़ियों का जमावड़ा लग चुका है और सीन नदी पर ऐतिहासिक ओलिंपिक सेरेमनी की तैयारी भी पूरी कर ली गई है। इस बीच फ्रांस की हाई स्पीड रेलवे लाइनों पर हमला हुआ है। इसकी वजह से ओलिंपिक शुरू होने से पहले पेरिस में रेल ट्रैफिक बुरी तरह से बाधित हुआ है। करीब आठ लाख लोग स्टेशनों में फंसे हुए हैं। फ्रांस की नेशनल रेल कंपनी एसएनसीएफ ने शुक्रवार को कहा कि हाई-स्पीड लाइनों पर कई संदिग्ध गतिविधियां हुई हैं। इसकी वजह से हाई रिस्क वाले ओलिंपिक खेलों के उद्घाटन समारोह के दिन रेलवे ट्रैफिक में बाधा सामने आई है। हाई-स्पीड TGV नेटवर्क पर अज्ञात लोगों ने समन्वित हमलों के जरिए प्रमुख रेल लाइनों पर बड़ा अटैक किया है।  जिससे पेरिस ओलिंपिक के उद्घाटन समारोह से पहले यातायात प्रभावित हो गया। हमले के बाद सरकार ने कई ट्रेनें रद्द करने का फैसला किया है।  राज्य-स्वामित्व वाली रेलवे ऑपरेटर ने कहा कि आगजनी करने वालों ने पेरिस को देश के पश्चिम, उत्तर और पूर्व से जोड़ने वाली लाइनों पर हमला किया है। फिलहाल हमले के बाद जांच के आदेश दे दिए गए हैं, वहीं, सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।

आज से ओलिंपिक की शुरुआत

फ्रांस की राजधानी पेरिस में आज से ओलिंपिक खेलों की शुरुआत होने जा रही है। पेरिस ओलिंपिक का आयोजन 26 जुलाई से लेकर 11 अगस्त तक किया जाएगा। आज होने वाली ओपनिंग सेरेमनी में लगभग 3 लाख दर्शक और 10 हजार 500 खिलाड़ी शामिल होने वाले हैं। उद्घाटन समारोह सेन नदी पर एक ओपन-एयर सेरेमनी में होगा। इसकी सुरक्षा के लिए 45 हजार सैनिक तैनात रहेंगे। वहीं पूरे टूर्नामेंट की सुरक्षा के लिए पेरिस में 35 हजार सैनिकों की तैनाती की गई है।

Leave a Response