About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, November 7, 2026
News

बड़ी खबर : पेरिस ओलंपिक से पहलवान विनेश फोगाट अयोग्य घोषित

Share the post

विनेश को ओलंपिक में अब कोई मेडल भी नहीं मिलेगा

रांची। भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को बुधवार सुबह 50 किलोग्राम से कुछ ग्राम वजन अधिक होने के कारण पेरिस 2024 ओलंपिक से अयोग्य घोषित कर दिया गया है। भारतीय पहलवान ने अनुमेय सीमा को पार कर लिया और परिणामस्वरूप उसे अयोग्य घोषित कर दिया गया है। बुधवार को उनका वजन 100 ग्राम ज्यादा मिला। इसके बाद उन्हें ओलंपिक महिला कुश्ती से आयोग घोषित करदिय गया। भारतीय ओलंपिक संघ ने विनेश के आयोग घोषित होने की पुष्टि कर दी। इसके बाद विनेश बुधवार रात होने वाले 50 केजी कैटिगरी की विमेंस रेसलिंग का फाइनल नहीं खेल सकेंगी। विनेश को ओलंपिक में अब कोई मेडल भी नहीं मिलेगा।

गुजमैन को हराकर फाइनल में जगह बनाई थीं

मंगलवार रात विनेश ने सेमीफाइनल में क्यूबा की युस्नेलिस गुजमैन लोपेज को 5-0 से पटकनी देकर फाइनल में खेलने का स्थान पक्का कर लिया। विनेश फोगाट ओलिंपिक कुश्ती के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बन गई थीं। फाइनल में पहुंचने के साथ ही विनेश का गोल्ड या रजत पदक पक्का हो गया था। बुधवार को फाइनल में विनेश का सामना अमेरिका की साराह हिलदेब्रांड्ट से होना था। साराह अभी मौजूदा ओलिंपिक कांस्य पदक विजेता और चार बार की विश्व चैंपियनशिप की पदक विजेता है। विनेश ने इससे पहल, क्वार्टर फाइनल में पूर्व वर्ल्ड चैंपियनशिप की पदक विजेता यूक्रेन की ओसाका लिवाच को 7-5 से शिकस्त दी थी। उन्होंने इससे पहले ओलिंपिक खेलों में बड़ा उलटफेर करते हुए अब तक अपराजेय मौजूदा चैंपियन युई सुसाकी को शिकस्त देने के बाद यूक्रेन की ओक्साना लिवाच को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।

Leave a Response