About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, November 14, 2026
national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
Latest Hindi NewsNewsPolitics

हाथरस हादसे के पीड़ितों से मिलकर नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कहा- इस मुश्किल वक्त में हम आपके साथ खड़े हैं

Share the post

रांची। हाथरस में सत्संग के दौरान हुई भगदड़ में मारे गए लोगों के पर‍िजनों से मिलने व घायलों का हाल जानने के लिए लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को अलीगढ़ फ‍िर हाथरस पहुंचे। यहां पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और हर संभव मदद का भरोसा द‍िया। राहुल गांधी सुबह 5 बजे दिल्ली से रवाना हुए थे। दो घंटे की सड़क यात्रा करके 7 बजे पिलखना पहुंचे। इस गांव की तीन महिला और एक छह साल के बच्चे की मौत हो गई थी। यहां 40 मिनट तक पीड़ित पर‍िजनों से मुलाकात की। इसके बाद पिलखना से हाथरस के नवीपुर के निकट विभव नगर स्थित ग्रीन पार्क पहुंचे और पीड़ित पर‍िजनों से मुलाकात कर उनका दर्द बांटा। राहुल गांधी ने कहा कि इस मुश्किल वक्त में हम आपके साथ खड़े हैं। बता दें कि सत्संग के बाद भगदड़ में 121 लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में तीसरे दिन पुलि‍स एक्शन में आई। पुल‍िस न दो महिलाओं सहित छह सेवादारों को गिरफ्तार किया है। कुल 20 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। मुख्य आयोजक देव प्रकाश मधुकर अभी भी फरार है। उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया है। पुलिस अभी सूरजपाल सिंह उर्फ नारायण साकार विश्व हरि (भोले बाबा) को आरोपित नहीं मान रही।

Leave a Response