About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 16, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Latest Hindi NewsNews

सुप्रीम कोर्ट में हेमंत सोरेन की याचिका पर अगली सुनवाई 17 मई को | ईडी को नोटिस जारी

Share the post
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat

रांची पीएमएलए कोर्ट से भी मिला झटका

रांची। जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने ED को नोटिस जारी किया है। हेमंत सोरेन ने इस केस में अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देने के साथ साथ लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए अंतरिम जमानत की मांग की है। मामले में कोर्ट शुक्रवार(17 मई) को अगली सुनवाई करेगा। आज, शीर्ष अदालत ने ईडी से जवाब मांगा और मामले को शुक्रवार को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया। दिग्गज वकील कपिल सिब्बल के काफी आग्रह के बाद सुप्रीम कोर्ट ने छोटी तारीख दी। शुरुआत में सुप्रीम कोर्ट ने 20 मई से शुरुआत होने वाले हफ्ते में आगे सुनवाई की बात कहीं। लेकिन सोरेन की ओर से कपिल सिब्बल ने इसका पुरजोर विरोध किया। सिब्बल ने कहा कि अगर सुनवाई में देरी होती है तो तब तक चुनाव ही खत्म हो चुके होंगे। तब सुनवाई का कोई औचित्य नहीं बनता। केजरीवाल को मिली राहत यहां भी लागू होती है। सिब्बल के बार बार अनुरोध पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की तारीख 17 मई तय कर दी।

पीएमएलए की विशेष कोर्ट ने बेल देने से इनकार कर दिया

लैंड स्कैम केस से जुड़े मामले में झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को पीएमएलए कोर्ट से आज झटका मिला है। रांची पीएमएलए की विशेष कोर्ट ने बेल देने से हेमंत सोरेन को इनकार कर दिया। सोमवार को कोर्ट ने हेमंत सोरेन की जमानत अर्जी पर फैसला सुनाते हुए उनकी याचिका खारिज कर दी। जमानत याचिका खारिज होने से हेमंत सोरेन को बड़ा झटका लगा है। इससे पहले 4 मई को सुनवाई के दौरान कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।

Leave a Response