About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, October 17, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Latest Hindi NewsNewsPolitics

Lok Sabha Election Jharkhand 2024 : खूंटी में दिन के 1 बजे तक सबसे ज्यादा 47.41% मतदान

Share the post

सिमडेगा की अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी ब्यूटी के दादा ने सबसे पहले मतदान किया

रांची। 10 राज्यों में चौथे चरण की वोटिंग शुरू हो हई है। इस फेज में कई दिग्गज चुनावी मैदान में है। अखिलेश यादव, असुद्दीन ओवैसी, अधीर रंजन, गिरिराज की सीटों समेत 96 जगहों पर मतदान शुरू हो गया है। वहीं, झारखंड में भी पहले फेज की 4 सीटो के लिए मतदान डाले जा रहे हैं।1 बजे तक सिंहभूम में 43.83, खूंटी में 47.41, लोहरदगा में 43.46 व पलामू में 41.85 प्रतिशत मतदान हो गए है। सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा व पलामू में महिलाओं व बुजुर्गों में गजब उत्साह दिख रहा है। खूंटी लोकसभा सिमडेगा जिला के करंगागुड़ी गांव में सुबह 5 बजे से ही लोग लाइन में वोट देने के लिए लग गए हैं। करंगागुड़ी गांव झारखंड के अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ियों का गड़ माना जाता है। यहां से लगभग 6 खिलाड़ियों ने देश का प्रतिनित्व कर झारखंड का मान सम्मान बढ़ाया है। झारखंड की अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी ब्यूटी डुंगडुंग के दादा सह भारत पाकिस्तान युद्ध में भारतीय सेना में कार्य कर चुके पूर्व सैनिक जुवेल डुंगडुंग ने हॉकी बूथ करंगागुड़ी में सबसे पहले मतदान कर वोटरों का उत्साह बढ़ाया। इस बूथ को प्रशासन ने हॉकी बूथ नाम दिया है। यहां आ रहे वोटरों को हॉकी खिलाड़ी स्वागत कर रहे हैं। दोनों छोर पर कतारबद्ध खड़े होकर खिलाड़ी वोटरों पर फूलों की बारिश कर रहे हैं।

96 सीटों के लिए मतदान डाले जा रहे

देश में आज यानी सोमवार को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान हो रहा है। इस चरण में 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (UT) की 96 सीटों पर 17 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। चौथे चरण में आंध्र प्रदेश की 25 सीट, बिहार की 40 में से पांच सीट, झारखंड की 14 में से चार सीट, मध्य प्रदेश की 29 में से 8 सीट, महाराष्ट्र की 48 में से 11 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। इसके अलावा ओडिशा की 21 में से 4 सीट, तेलंगाना की 17 की 17 सीट, उत्तर प्रदेश की 80 में से 13 सीट, पश्चिम बंगाल की 42 में से 8 सीट व जम्मू-कश्मीर की 5 में से 1 सीट के लिए वोट डाले जा रहे हैं।

17.7 करोड़ मतदाता

इस चरण के दौरान 17.7 करोड़ मतदाता एक लाख 92 हजार मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर 1717 उम्मीदवारों में से अपनी पसंद के प्रतिनिधि चुनेंगे। इस काम में 19 लाख मतदान कर्मचारी लगाए गए हैं। कुल मतदाता में से 8.97 करोड़ पुरुष और 8.73 करोड़ महिला मतदाता हैं। कुल 17.7 करोड़ मतदाताओं में से 12.49 लाख 85 साल से ज्यादा उम्र के हैं। चुनाव पर निगरानी के लिए 364 ऑब्जर्वर और 4661 उड़नदस्ते हैं। इनके अलावा 4438 स्टेटिक सर्विलांस टीम भी चुनाव क्षेत्र में होंगी। दस राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में स्थित इन चुनाव क्षेत्रों में 1016 अंतर राज्यीय सीमा और 121अंतर राष्ट्रीय सीमा चेक पोस्ट है।

Leave a Response