+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Wednesday, February 19, 2025
NewsPolitics

Lok Sabha Election 2024: चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन ! राहुल गांधी की दुमका रैली रद्द

Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Share the post

चुनाव के परिणाम 4 जून को घोषित किए जाएंगे

रांची। लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर सातवें और आखिरी चरण का मतदान 1 जून को किया जाएगा। 30 मई को चुनाव प्रचार भी थम जाएगा। बता दें कि 1 जून को 8 राज्यों की 57 सीटों पर मतदान किया जाएगा। वहीं, चुनाव के परिणाम 4 जून को घोषित किए जाएंगे। इस बीच आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। झारखंड के दुमका, गोड्डा व राजमहल में आज सभी नेता जोर लगाएंगे। वहीं, कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता राहुल गांधी की आज झारखंड के दुमका में प्रस्तावित रैली अपरिहार्य कारणों से रद्द कर दी गई है। इन तीनों लोकसभा में 1 जून को वोट डाले जाएंगे। दुमका, गोड्डा व राजमहल में शाम 5 बजे चुनावी शोर थम जाएगा। आज के बाद सभी पार्टी के नेताओं का 3 दिन का आराम मिल जाएगा, यानी अब 4 जून की सिर्फ आंकलन करेंगे।

Leave a Response