+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Friday, February 14, 2025
IndiaLatest Hindi News

कन्हैया कुमार बने NSUI प्रभारी

national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
Share the post

नेशनल लेटेस्ट न्यूज

रांची। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने गुरुवार को कन्हैया कुमार को अपनी स्टूडेंट विंग नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) का प्रभारी नियुक्त किया है। कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक प्रेस रिलीज जारी कर ये जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कन्हैया कुमार को तत्काल प्रभाव से भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) का प्रभारी नियुक्त किया है। कन्हैया कुमार रांची के कडरू में एक रैली में झारखंड की जनता को संबोधित कर चुके हैं। कन्हैया कुमार का जन्म 13 जनवरी 1987 को वेगूसराय ( बिहार ) में हुआ था। कन्हैया ने अपनी स्कूली शिक्षा आरकेसी हाईस्कूल बरौनी बेगुसराय बिहार से पूरी की। इन्होने स्नातक की पढ़ाई कॉलेज ऑफ कॉमर्स पटना से की । पोस्ट ग्रेजुएशन को मगध पीएचडी यूनिवर्सिटी गया , बिहार से पूरा किया । इसके बाद इन्होंने अफ्रीकन स्टडीज में पीएचडी करने के लिए जेएनयू ( जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय ) दिल्ली में एडमिशन लिया और यहां से पीएचडी को पूरा किया।

राष्ट्र विरोधी नारे लगाने का लगा था आरोप

वर्ष 2016 फरवरी में जेएनयू में 2001 में संसद पर हमले के आरोपी मोहम्मद अफजल गुरु को फांसी देने के खिलाफ एक छात्र रैली में कन्हैया पर राष्ट्र विरोधी नारे लगाने का आरोप था । उन पर जेएनयू में भारत तेरे टुकड़े होंगे और अफजल हम शर्मिंदा हैं तेरे कातिल जिंदा है के देश विरोधी नारे लगाने का आरोप लगा था। इसके बाद उन पर देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया। इस विवादास्पद बयान के बाद उन्हें दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था , लेकिन सबूतों के अभाव में उन्हें 2 मार्च 2016 को अंतरिम जमानत पर रिहा कर दिया गया ।

बेगूसराय से लड़ा लोकसभा चुनाव

कन्हैया ने अपनी राजनीतिक करियर की शुरुआत 17वीं लोकसभा चुनाव से की थी। उन्होंने बिहार के बेगूसराय सीट से चुनाव लड़ा, जिसमें उन्हें भारतीय जनता पार्टी के गिरिराज सिंह के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। हाल ही में कन्हैया कुमार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से जुड़ गए। उनके साथ गुजरात के युवा दलित नेता और गुजरात विधानसभा के सदस्य जिग्नेश भिवानी ने भी कांग्रेस का हाथ थाम लिया है।

News Box Bharat latest news

Leave a Response