About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 30, 2026
CrimeNews

ED पत्थर व्यवसाई कृष्णा शाहा से 5 दिनों तक पूछताछ करेगी | कल से शुरू होगा रिमांड | अभी गए जेल

Share the post

झारखंड लेटेस्ट न्यूज

रांची। बुधवार को 1000 करोड़ के अवैध खनन केस में गिरफ्तार साहिबगंज के पत्थर कारोबारी कृष्णा साहा को प्रीवेन्शन ऑफ मनी लाउंड्रिंग एक्ट (रांची PMLA ) की विशेष कोर्ट में प्रस्तुत किया गया। ED के अधिवक्ता ने कृष्णा साहा को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने के लिए 7 दिनों की रिमांड की इजाजत मांगी। ED की ओर से उपस्थित विशेष लोक अभियोजक शिव कुमार ऊर्फ काका जी की बहस सुनने के बाद ED के आग्रह को स्वीकार करते हुए कोर्ट ने 5 दिनों की रिमांड की अनुमति दी। अब रिमांड पर लेकर कृष्णा साहा से पूछताछ की जाएगी। हालांकि रिमांड अवधि कल यानि शुक्रवार से शुरू होगी। गुरुवार तक के लिए उसे न्यायिक हिरासत में बिरसा मुंडा कारागार भेजा दिया गया। बता दें कि ईडी ने बुधवार को लंबी पूछताछ के बाद कृष्णा साहा को गिरफ्तार किया था। एक जुलाई को कृष्णा साहा को ईडी ने समन भेजकर रांची स्थित जोनल कार्यालय में 5 जुलाई को उपस्थित होने को कहा था। साहिबगंज जिले के पतना अंचल क्षेत्र के चपांडे पहाड़ में 30 जून की रात अवैध खनन के दौरान 2 मजदूरों की मौत मामले में रंगा थाने में पत्थर कारोबारी कृष्णा साहा व अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

News Box Bharat latest news

Leave a Response