+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Tuesday, May 20, 2025
Politics

झारखंड अल्पसंख्यंक आयोग के अध्यक्ष में झामुमो के निजामुद्दीन व मुश्ताक आलम रेस में

Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
फाइल फोटो
Share the post

झारखंड पॉलिटिकल न्यूज

उपाध्यक्ष पर झारखंड कांग्रेस के शमशेर आलम व ज्योति सिंह मथारू का नाम

रांची। झारखंड में अब हेमंत सोरेन की सरकार बोर्ड-निगम के खाली पदों को भरना शुरू कर दिया है। आवास बोर्ड, हिंदू न्यास बोर्ड, गौ सेवा आयोग, झारखंड राज्य कृषि विपणन पर्षद के बाद अब बहुत जल्द झारखंड अल्पसंख्यंक आयोग का भी गठन कर लिया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार झारखंड अल्पसंख्यंक आयोग के अधयक्ष के पद पर दो नाम झामुमो की ओर से आ रहा है। पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी व झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के जिला अध्यक्ष मुश्काक आलम वहीं, उपाध्यक्ष पर झारखंड कांग्रेस के शमशेर आलम व ज्योति सिंह मथारू का बनना तय माना जा रहा है। झारखंड अल्पसंख्यंक आयोग के गठन को लेकर अमलीजामा पहनाया जा चुका है। राज्य के मुखिया से भी हरी झंडी मिल चुकी है। कभी भी अधिसूचना जा री हो सकती है। झारखंड मुक्ति मोर्चा में लगभग 40 साल से मुश्ताक आलम सेवा दे रहे हैं। 2018 से जिला अध्यक्ष भी हैं। वे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व पार्टी के अन्य बड़े नेता के बहुत करीब हैं। ऐसे में इनके नाम पर मुहर लगाने में किसी को भी कोई परेशानी नहीं होगी। वहीं, हम बात करें शमशेर आलम का तो राजनीति में इनकी पकड़ मजबूत है। वे छात्र नेता से आए हैं। कभी लालू यादव के बहुत करीबी रहे शमशेर आलम झारखंड कांग्रेस के अनुशासन कमेटी में सदस्य हैं।

News Box Bharat latest news

Leave a Response