About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, October 31, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
News

झारखंड सरकार का 2024-25 का बजट 9 फरवरी से । आज कैबिनेट की बैठक में लगेगी मुहर

Share the post

रांची। आज झारखंड कैबिनेट की बैठक में झारखंड विधानसभा का बजट 9 फरवरी से लगाने पर मुहर लग सकती है। मिली जानकारी के अनुसार  झारखंड सरकार का 2024-25 का बजट 15 फरवरी को पेश होगा। इसको लेकर राज्य सरकार बजट की तैयारी में जुट गई है। जानकारी के अनुसार 9 फरवरी के बजट सत्र की शुरुआत होगी। राज्यपाल के अभिभाषण के साथ सत्र की शुरुआत होगी। 29 फरवरी तक बजट सत्र चलेगा। इस सत्र में कुल 14 कार्य दिवस होंगे। 10, 11, 14, 17, 18, 24 और 25 फरवरी को सत्र नहीं होगा। सत्र के दौरान 12 फरवरी को चालू वित्तीय वर्ष का तृतीय अनुपूरक बजट पेश होगा। हालांकि अभी विधानसभा सचिवालय ने औपचारिक अधिसूचना जारी नहीं की है, लेकिन लोकसभा चुनाव की अधिसूचना मार्च में जारी हो सकती है। इसी को लेकर बजट सत्र सभी राज्यों में इस बार फरवरी महीने में खत्म किया जा रहा है। राज्य सरकार पहले ही विधानसभा के बजट सत्र की तैयारी में जुटी है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने भी बजट सत्र को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा की थी। बजट सत्र की जो खबरें आयी है, उसके मुताबिक 13 फरवरी को राज्य का आर्थिक सर्वे आएगा, वहीं 15 फवरी को बजट पेश किया जाएगा। बजट के बाद बजट पर विभागवार चर्चा होगी और फिर उसे पास किया जाएगा। वित्त मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव लगातार पांचवीं बार बजट पेश करेंगे। हेमंत सोरेन सरकार के इस कार्यकाल का यह अंतिम बजट होगा। बजट सत्र में राज्य में चार और निजी विश्वविद्यालय खोले जाने का विधेयक पेश होगा। अभी राज्य में 17 निजी विश्वविद्यालय है।

Leave a Response