About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 30, 2026
News

2024 लोकसभा चुनाव : बंगाल में अकेले चुनाव लड़ेगी TMC

Share the post

रांची! 2024 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ ममता बनर्जी गठबंधन नहीं करेंगी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़ा ऐलान किया है. ममता ने कहा है कि वह बंगाल में अकेली चुनाव लड़ेंगी. ममता बनर्जी के ऐलान के बाद I.N.D.I.A. गठबंधन टूटता नजर आ रहा है. कहा जा रहा है कि ममता बनर्जी ने पहले कांग्रेस को 2 सीटें देने को कहा था, लेकिन अब ममता ने साफ कर दिया है कि वह कांग्रेस को एक भी सीट नहीं देंगी. पश्चिम बंगाल में 42 लोकसभा सीटे हैं और ममता बनर्जी ने सभी 42 सीटों पर एकला चलो के साथ आगे बढ़ गई हैं. बताया जा रहा है कि टीएमसी के गढ़ बीरभूम जिले में ममता बनर्जी ने एक बंद कमरे में संगठनात्मक बैठक की. इस दौरान ममता बनर्जी ने पार्टी नेताओं से अकेले चुनाव लड़ने के लिए तैयार रहने को कहा है. ममता बनर्जी ने कहा कि उन्हें हमेशा कहा है कि हम बंगाल में अकेले ही बीजेपी को हराने का दम रखते हैं. उन्होंने इस बात पर भी नाराजगी जताई कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा बंगाल के इतने पास है और उन्हें नहीं बुलाया गया.

Leave a Response