+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Wednesday, February 19, 2025
NewsPolitics

झारखंड कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा की बात आमजनों के साथ अभियान की शुरुआत की

Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Share the post

रांची। झारखंड कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा की बात आमजनों के साथ अभियान की शुरुआत कर दी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर इसी क्रम में मेदांता अस्पताल के सलाहकार डॉक्टर सईद अहमद अंसारी, बुनकर कमेटी के अनवार अंसारी व वरिष्ठ पत्रकार व अन्य प्रमुख लोगों के साथ मुलाकात कर राहुल गांधी द्वारा उठाए गए सवालों पर चर्चा की। वहीं, पाकुड़ में कांग्रेस विधायक दल के नेता व झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर अलम के अलावा कार्यकर्ता, नेताओं ने अपने-अपने क्षेत्र में इस अभियान का शुरुआत किया। इस अभियान के तहत कांग्रेस के पदाधिकारी लोगों से उनके घरों में जाकर  मिले। पुराने कांग्रेसी, मोहल्ले में रहने वाले आमजन व मजदूरों से मिलकर देश की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की। यह अभियान लगातार रहेगा और 5 सितंबर को समाप्ति की जाएगी। इस अभियान के तहत लोग प्रत्येक दिन लोगों से मुलाकात किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा लगातार समाज में नफरत का माहौल पैदा किया जा रहा है। धर्म के नाम पर समाज को विभाजित करने की साजिश रची जा रही है। ऐसे में यह अभियान मोहब्बत पैदा करने के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इस अभियान के जरिए हम समाज के हर तबके के लोगों के साथ मुलाकात कर उनकी समस्याओं को भी जानने का काम करेंगे।

Leave a Response