About me

News Box Bharat
Welcome to News Box Bharat, your one-stop destination for comprehensive news coverage and insightful analysis. With a commitment to delivering reliable information and promoting responsible journalism, we strive to keep you informed about the latest happenings from across the nation and the world. In this rapidly evolving era, staying updated and making sense of the news is crucial, and we are here to simplify the process for you.

Recent Posts

+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Sunday, June 21, 2026
JHARKHAND NEWSNewsPolitics

राज्यसभा चुनाव हार पर फूटा इरफान अंसारी का गुस्सा, News Box Bharat से बोले- ‘सबसे बड़ा रुपैया’

News Box Bharat को इंटरव्यू देते झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी
राज्यसभा चुनाव परिणाम पर News Box Bharat से खास बातचीत करते स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी।
Share the post

रांची: झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा की हार के बाद महागठबंधन के भीतर सियासी घमासान तेज हो गया है। इस बीच झारखंड के स्वास्थ्य एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने News Box Bharat को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में सहयोगी दलों पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

इरफान अंसारी का बड़ा आरोप, कहा- कांग्रेस के साथ रहकर भी वोट नहीं दिया

डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि महागठबंधन की लड़ाई भाजपा से है, लेकिन चुनाव परिणाम ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के साथ रहने के बावजूद कुछ सहयोगी दलों के विधायकों ने पार्टी उम्मीदवार का साथ नहीं दिया।

News Box Bharat से बातचीत में इरफान अंसारी ने कहा, “लालू यादव और तेजस्वी यादव के बारे में कुछ नहीं कहा गया, लेकिन राजद और भाकपा-माले के विधायकों ने कांग्रेस प्रत्याशी को वोट नहीं दिया। कांग्रेस के साथ रहकर, खाकर-पीकर भी वोट नहीं दिया गया।”

उन्होंने बिहार और पश्चिम बंगाल की राजनीति का जिक्र करते हुए कहा कि यदि कांग्रेस के साथ मजबूती से चुनाव लड़ा जाता तो परिणाम अलग हो सकते थे। पश्चिम बंगाल का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि वहां भी राजनीतिक अहंकार का नुकसान देखने को मिला।

परिमल नाथवानी की जीत पर टिप्पणी करते हुए इरफान अंसारी ने कहा, “परिमल नाथवानी का जीतने का अर्थ ही है – आप बाप बड़ा न भैया, सबसे बड़ा रुपैया। मैं तो परिमल नाथवानी को जानता तक नहीं हूं और ना ही कभी उनसे मिला हूं।”

हालांकि महागठबंधन के अन्य नेताओं ने इस बयान को ज्यादा महत्व नहीं दिया। जेएमएम प्रवक्ता मनोज पांडेय ने कहा कि ऐसे बयानों को अधिक गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है और जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी। वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि कांग्रेस मजबूत थी और आगे भी मजबूत रहेगी।

गौरतलब है कि झारखंड राज्यसभा चुनाव में दो सीटों पर मतदान हुआ था। इनमें महागठबंधन समर्थित एक उम्मीदवार को हार का सामना करना पड़ा, जबकि दूसरी सीट पर जेएमएम उम्मीदवार ने जीत दर्ज की। इसके बाद से गठबंधन के भीतर क्रॉस वोटिंग को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

👉 परिमल नाथवानी कौन हैं? जिनकी जीत ने झारखंड में इंडिया गठबंधन को तोड़ दिया

परिसीमन बिल पर बदला संसद का गणित, NDA को मिला बड़ा फायदा

Leave a Response