About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, October 31, 2026
national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
नामकुम के मरीज के ऑपरेशन के दौरान सदर अस्पताल की टीम।
Health

सदर अस्पताल में पहली बार इनडायरेक्ट‌ इंगुइनल हर्निया का ऑपरेशन सफल | देखें तस्वीरों में

Share the post

झारखंड मेडिकल लेटेस्ट न्यूज

रांची। सदर अस्पताल, रांची में पहली बार पूर्णत: अपने संसाधनों से लेप्रोस्कोपी विधि के द्वारा बाएं तरफ के इनडायरेक्ट‌ इंगुइनल हर्निया (Indirect Inguinal Hernia) का सफल ऑपरेशन शनिवार को किया गया। यह ऑपरेश नामकुम के मरीज का हुआ। ऑपरेशन के बाद मरीज ठीक-ठाक है व मुंह से खाना-पीना भी ले रहा है। इस ऑपरेशन में लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉक्टर अजीत कुमार, एनेस्थेटिक डॉक्टर दीपक कुमार, सिस्टर सविता,नंदिनी, शशि ,मोहित, मुश्ताक, मुकेश ,संदीप शामिल थे। इस मरीज को पिछले 6 महीने से बाएं तरफ पेट के नीचे सूजन और दर्द रह रहा था व आंत बाहर आ जा रहा था। जिसे इनडायरेक्ट इंगुइनल हर्निया (Indirect Inguinal Hernia) कहते हैं। इस आपरेशन की विधि को TRANS ABDOMINAL PREPERITONIAL MESH HERNIA REPAIR कहा जाता है। यह एक एडवांस लेप्रोस्कोपिक सर्जरी है। जिसमें तीन छोटे से छेदों के द्वारा पेट के परतों के बीच जाकर हर्निया की थैली को छुड़ाकर निकाल दिया जाता है , व परतों के बीच में प्रोलीन मेश (जाली) डाली जाती है। जिससे की दोबारा हर्निया होने का खतरा बहुत ही कम हो जाता है।

News Box Bharat latest news

Leave a Response