+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Wednesday, November 29, 2023
HealthNews

अपडेट: दिल्ली एयरपोर्ट पर बिगड़ी शिबू सोरेन की तबियत | गंगाराम अस्पताल में भर्ती | तबीयत स्थिर बनी हुई है

Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Share the story

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय अध्यक्ष व झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पिता शिबू सोरेन की तबीयत रांची आने के क्रम में दिल्ली एयरपोर्ट पर बिगड़ गई। इसके बाद आनन-फानन में उन्हें दिल्ली के गंगा राम अस्प्ताल में भर्ती कराया गया। मुख्यमंत्री हेमंत इस दौरान मौजूद रहे। अस्पताल से जारी हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार, शिबू सोरेन की तबीयत स्थिर बनी हुई है,जबकि हेमंत सोरेन रांची के लिए रवाना हो गए हैं। आपको बता दें कि हेमंत सोरेन जी-20 की बैठक में शामिल होने 9 सितंबर को दिल्ली गए थे साथ में शिबू सोरेन भी गए थे। शिबू सोरेन को रूटीन चेकअप के लिए ले जाया गया था जहां उनका चेकअप भी हुआ। मालूम हो की कि शिबू सोरेन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ जी- 20 में शामिल होने 9 सितंबर को दिल्ली रवाना हुए थे। डॉक्टर उनकी सेहत पर नजर रख रहे हैं। डॉक्टरों ने साफ तौर पर कहा है कि उनकी तबीयत अब पहले से बेहतर है। अगर किसी तरह की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी नहीं हुई, तो बुधवार तक शिबू सोरेन रांची लौटे जाएंगे। । 80 वर्षीय शिबू सोरेन राज्य के तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

Leave a Response