![national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat](https://newsboxbharat.com/wp-content/uploads/2024/03/21.webp)
![Amitabh Bachchan underwent angioplasty](https://newsboxbharat.com/wp-content/uploads/2024/03/21.webp)
रांची। बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की आज सुबह एंजियोप्लास्टी हुई है। 81 साल के बिग बी को शुक्रवार सुबह 6 बजे मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती किया गया था। ये हृदय की धमनियों को खोलनी की सर्जरी होती है। दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन को शुक्रवार को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में एडमिट कराया गया। इसी बीच बिग बी ने एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा- आपका हमेशा आभार। उनके इस ट्वीट से कयास लगाया जा रहा कि उन्होंने सर्जरी के बाद शुभचिंतकों का आभार जताया है।
add a comment