About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Tuesday, October 27, 2026
अमेरिका के जॉर्जिया में घरेलू विवाद में भारतीय मूल के व्यक्ति द्वारा पत्नी और तीन रिश्तेदारों की गोली मारकर हत्या
अमेरिका के जॉर्जिया राज्य में घरेलू हिंसा का सनसनीखेज मामला, चार लोगों की मौत
Breaking NewsCrimeWorld

अमेरिका में भारतीय मूल के व्यक्ति ने पत्नी और तीन रिश्तेदारों की गोली मारकर हत्या, घरेलू विवाद बना वजह

Share the post

अमेरिका के जॉर्जिया राज्य से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां भारतीय मूल के 51 वर्षीय व्यक्ति विजय कुमार ने घरेलू विवाद के दौरान अपनी पत्नी समेत चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। यह वारदात शुक्रवार तड़के करीब 2:30 बजे अटलांटा के पास स्थित ब्रुक आइवी कोर्ट (Brookhaven Court) इलाके में हुई।

घरेलू विवाद के बाद हिंसा में बदला मामला

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विजय कुमार और उनकी पत्नी मीमु डोगरा (43) के बीच अटलांटा स्थित उनके घर में किसी बात को लेकर बहस हुई थी। विवाद बढ़ने के बाद विजय अपनी पत्नी और बच्चे को लेकर रिश्तेदारों के घर पहुंचा, जहां बात और बिगड़ गई। इसी दौरान विजय कुमार ने कथित तौर पर गोलीबारी कर दी।

चार लोगों की मौत

इस गोलीबारी में विजय कुमार की पत्नी मीमु डोगरा के अलावा उनके तीन रिश्तेदारों की भी मौत हो गई। मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है—

  • गौरव कुमार (33)
  • निधि चंदर (37)
  • हरिश चंदर (38)

बताया गया है कि मृतकों में से एक भारतीय नागरिक भी था।

बच्चों ने अलमारी में छिपकर बचाई जान

घटना के समय घर में तीन बच्चे मौजूद थे, जिनमें आरोपी का 12 वर्षीय बेटा भी शामिल था। गोलीबारी के दौरान बच्चे डर के मारे अलमारी में छिप गए। इसी दौरान एक बच्चे ने साहस दिखाते हुए 911 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। राहत की बात यह रही कि बच्चों को कोई शारीरिक चोट नहीं आई और बाद में उन्हें सुरक्षित रूप से परिवार के अन्य सदस्यों के हवाले कर दिया गया।

फरार आरोपी जंगल से गिरफ्तार

घटना के बाद विजय कुमार मौके से फरार हो गया था। हालांकि पुलिस ने उसके वाहन को ट्रैक किया और K-9 यूनिट की मदद से पास के जंगलनुमा इलाके से उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है और उस पर चार हत्याओं के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। मामले की जांच जारी है।

भारतीय दूतावास ने जताया शोक

अटलांटा स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने इस पारिवारिक त्रासदी पर गहरा दुख व्यक्त किया है। दूतावास ने बयान जारी कर कहा कि वह पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए स्थानीय प्रशासन के संपर्क में है।

पढ़े 👇

Leave a Response