About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 23, 2026
CricketNews

ICC Cricket World Cup 2023 : शमी और सिराज ने श्रीलंका के बल्लेबाजों की कमर तोड़ी । भारत ने रिकार्ड 302 रन से जीता मैच

Share the post

इस वर्ल्ड कप में दूसरी बार मो. शमी ने 5 विकेट लिया

रांची। ICC Cricket World Cup के 32वें मैच में टीम इंडिया ने श्रीलंका को रिकार्ड 302 रनों से हराकर धमाकेदार जीत दर्ज की। टीम इंडिया से मिले 358 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की टीम 18.4 ओवर में 55 रन बनाकर ढ़ेर हो गई। य़ह टीम इंडिया की लगातार सातवीं जीत है। इस जीत के साथ ही पॉइंट्स टेबल में भारत नंबर-1 पहुंच गया।

विराट कोहली व गिल शतक से चुके

टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही, कप्तान रोहित शर्मा (4) को पारी की दूसरी ही गेंद पर दिलशान मदुशंका ने क्लीन बोल्ड किया। इसके बाद विराट कोहली ने शुभमन गिल के साथ दूसरे विकेट के लिए 189 रन की साझेदारी निभाई। इस साझेदारी को मदुशंका ने तोड़ा। उन्होंने शुभमन को नर्वस 90 में विकेटकीपर कुसल मेंडिस के हाथों कैच कराया। शुभमन 92 गेंद में 92 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने 11 चौके और दो छक्के लगाए। इसके बाद विराट भी शतक से चूक गए। उन्हें मदुशंका ने निसांका के हाथों कैच कराया। विराट ने 94 गेंद में 11 चौके की मदद से 88 रन की पारी खेली।

श्रेयस अय्यर ने खेली ताबड़तोड़ पारी

इसके बाद श्रेयस अय्यर और केएल राहुल ने 46 गेंद में 60 रन की ताबड़तोड़ साझेदारी की। राहुल 19 गेंद में 21 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें दुष्मंथा चमीरा ने आउट किया। सूर्यकुमार यादव कुछ खास नहीं कर सके। वह नौ गेंद में 12 रन बनाकर आउट हुए। इस बीच श्रेयस ने वनडे करियर का 16वां अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 36 गेंद में पचास रन पूरे किए। श्रेयस को मदुशंका ने पवेलियन भेजा। वह 56 गेंद में तीन चौके और छह छक्के की मदद से 82 रन बनाकर आउट हुए। मोहम्मद शमी दो रन बनाकर आउट हुए। वहीं, रवींद्र जडेजा 24 गेंद में एक चौका और एक छक्के की मदद से 35 रन की पारी खेली। भारतीय पारी की आखिरी गेंद पर जडेजा रन आउट हुए। श्रीलंका की ओर से मदुशंका ने पांच विकेच लिए, जबकि चमीरा को एक विकेट मिला।

Leave a Response