About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, October 24, 2026
CricketNews

ICC Cricket World Cup 2023 : मो. शमी-विराट चमके | भारत ने लगाया जीत का ‘पंजा’ | न्यूजीलैंड की पहली हार

Share the post

– मो.शमी ने दूसरी बार वर्ल्ड कप में 5 विकेट लिए, ऐसा करने वाले पहले इंडियन

विराट कोहली शतक से चुके

रांची। ICC Cricket World Cup 2023 के 21वें मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर लगातार पांचवीं जीत दर्ज की। किवी टीम से मिले 274 रनों के लक्ष्य को टीम इंडिया ने 48 ओवर में 6 विकेट खोकर 274 रन बनाकर हासिल कर लिया। विराट कोहली 95 रन बनाकर आउट हुए। अंक तालिका में टीम इंडिया पहले स्थान पर आ गई है। अब सेमीफाइनल की रेस में भारत लगभग पहुंच गई है। वर्ल्ड कप में 2003 के बाद भारत ने पहली बार न्यूजीलैंड की टीम को हराया। इसी के साथ 2019 के वर्ल्ड में सेमीफाइनल में मिली हार का बदला भी रोहित के ब्रिगेड ने ले लिया। टीम इंडिया को रोहित शर्मा व शुभमन गिल ने तूफानी शुरुआत ही। दोनों ने मिलकर पहले विकेट की साझेदारी में 11.1 ओवर में 71 रन जोड़े। फॉर्म में चल रहे रोहित शर्मा इस मैच में 46 रन बनाकर आउट हो गए। रोहित ने 40 गेंदों का सामना कर 4 चौके व 4 छक्के लगाए। हालांकि कप्तान के आउट होने के बाद शुभमन गिल भी 26 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद विराट कोहली व श्रेयस अय्यर ने टीम की नैया को पार लगाया। अय्यर 33, राहुल 27, सूर्या कुमार यादव 2 रन बनाकर आउट हुए। रवीन्द्र जडेजा 39 रन बनाकर नाबाद लौटे। 5 विकेट विकेट लेने वाले शमी को man of the match का पुरस्कार दिया गया।

गिल ने सबसे तेज 2 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया

शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले के दौरान वनडे में अपने 2 हजार रन पूरे कर लिए। उन्होंने सबसे कम पारियों में ऐसा किया है। गिल ने इस मामले में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज हाशिम अमला और पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम सहित कई खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया। गिल ने 38वीं वनडे पारी में दो हजार रन का आंकड़ा पार किया। हाशिम अमला ने 40 पारियों में ऐसा किया था।

शमी को न्यूजीलैंड के बल्लेबाज झेल नहीं पाए

मो. शमी भारत की ओर से वर्ल्ड कप में 5 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए। 21वें मैच में मोहम्मद शमी का जलवा देखने को मिला। शर्दुल ठाकुर की जगह मिले मौका को शमी ने बखूबी साबित कर दिया। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ धर्मशाला के मैदान पर पंजा खोल दिया। उन्होंने इस मैच में लगातार 2 गेंदों पर 2 विकेट भी अपने नाम किए हैं। शमी का ये विश्व कप 2023 में पहला मैच है और उन्होंने अपने पहले ही मैच में कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने इससे पहले 2019 में इंग्लैंड के खिलाफ 5 विकेट झटके थे। 54 रन देकर 5 विकेट विश्व कप में उनका निजी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड भी है।

शमी ने एक साथ कपिल समेत 5 गेंदबाजों को पीछे छोड़ा

विश्व कप में भारत के लिए एक मैच में पांच या उससे अधिक विकेट लेने वालों में मो. शमी के अलावा कपिल देव, वेंकटेश प्रसाद, रॉबिन सिंह, आशीष नेहरा और युवराज सिंह का नाम है। शमी को छोड़कर बाकी सभी ने एक-एक बार ऐसा किया है। लेकिन शमी ने यह कमाल दो बार कर लिया।

डेरिल मिशेल का शतक काम नहीं आया

इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले न्यूजीलैंड की टीम को बल्लेबाजी करने के लिए निमंत्रण दिया। न्यूजीलैंड टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 2 विकेट 19 रन पर गिर जाने के बाद रचिन रवींद्र व डेरिल मिशेल ने बेहतरीन बल्लेबाजी कर टीम को संकट से निकालना चाहा। रचिन रवींद्र ने 75 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर आउट हुए। दोनों के बीच 159 रनों की साझेदारी हुई। लेकिन रचिन के आउट होने के बाद किवी टीम पूरी तरह से लड़खड़ा गई। एक छोर पर मिशेल ने जमकर बल्लेबाजी करते हुए अपना पहला शतक जमाया। मिशेल 130 रनों की अच्छी पारी खेलकर आउट हुए। भारत की ओर से शमी ने 5 व कुलदीप यादव ने 2 विकेट लिए। बुमराह-सिराज 1-1 विकेट हासिल किए।

Leave a Response