About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Sunday, October 25, 2026
News

Happy Birthday । 73 साल के हुए नरेंद्र मोदी । रांची में पीएम विश्वकर्मा योजना का शुभारंभ करेंगे

Share the post

रांची। नरेंद्र मोदी आज (रविवार) 73 वर्ष के हो गए। उनके जन्मदिन को खास बनाने के लिए बीजेपी ने विशेष तैयारियां कर रखी है। पीएम मोदी के जन्मदिन पर विश्वकर्मा जयंती भी है। पीएम मोदी पहले ही इस अवसर पर विश्वकर्मा योजना शुरू करने की घोषणा कर चुके हैं। बीजेपी ने अपने X आधिकारिक हैंडल से पोस्ट करके बताया है कि पीएम मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर, 2023 तक देशभर में पार्टी की ओर से ‘सेवा पखवाड़ा’ के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बीजेपी के मुताबिक, सेवा पखवाड़े के तहत 17 से 24 सितंबर के बीच ‘आयुष्मान भव: सप्ताह’ मनाया जाएगा, जिसमें सभी जिलों में रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। देशभर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे, आयुष्मान योजना के अंतर्गत गरीबों को ज्यादा से ज्यादा ई-कार्ड वितरित किए जाएंगे। वहीं, 2 अक्टूबर को सार्वजनिक स्थानों पर विशेष स्वच्छता अभियान कार्यक्रम चलाया जाएगा।

ट्राइबल अफेयर्स मिनिस्टर अर्जुन मुंडा शामिल होंगे

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी पोस्ट में बताया, 17 सितंबर को माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को समग्र सहायता प्रदान करने के लिए ‘प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना’ शुरू करेंगे। रांची से इस योजना के शुभारंभ कार्यक्रम में मैं शामिल रहूंगा। ट्राइबल अफेयर्स मिनिस्टर अर्जुन मुंडा ने एक पोस्टर भी साझा किया, जिसके मुताबिक, रांची के मोराबादी स्थित आर्यभट्ट सभागार में सुबह 10.30 बजे पीएम मोदी online विश्वकर्मा योजना का शुभारंभ करेंगे।

यशोभूमि के चरण-1 का उद्घाटन करेंगे मोदी

अपने जन्मदिन से एक दिन पहले शनिवार (16 सितंबर) को पीएम मोदी ने X पोस्ट के माध्यम से उनके 17 सितंबर को किए जाने वाले कार्यों की जानकारी साझा की थी। पीएम मोदी ने पोस्ट किया था, कल, 17 सितंबर को सुबह 11 बजे मैं दिल्ली के द्वारका में एक अत्याधुनिक और आधुनिक सम्मेलन और एक्सपो सेंटर यशोभूमि के चरण-1 का उद्घाटन करूंगा।मुझे विश्वास है कि सम्मेलनों और बैठकों के लिए यह एक अत्यंत लोकप्रिय स्थान होगा। यह दुनियाभर से प्रतिनिधियों को आकर्षित करेगा।

इंडिया गेट पर सुबह 10 बजे वृक्षारोपण

पीएम मोदी के जन्मदिन पर प्रसिद्ध इंडिया गेट पर सुबह 10 बजे वृक्षारोपण का भी कार्यक्रम रखा गया है। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद अरुण सिंह को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में लोकसभा सांसद ढालसिंह बिसेन, सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, सांसद दुर्गादास, सांसद पीएल कोल, राज्यसभा सांसद सुम्मर सिंह सोलंकी, राज्यसभा सांसद सुमित्रा वाल्मीकि और बीजेपी के वरिष्ठ नेता करण सिंह और इसरो से वरिष्ठ वैज्ञानिक सकुराम शामिल होंगे जो इंडिया गेट पर वृक्षारोपण कर पीएम मोदी का जन्मदिन मनाएंगे।

दरगाह हजरत निजामुद्दीन में की जाएगी दुआ

दिल्ली स्थित दरगाह हजरत निजामुद्दीन में उनकी दीर्घायु और बेहतर स्वास्थ्य के लिए सुबह 11 बजे सामूहिक दुआ का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा कई और कार्यक्रम दिल्ली व अन्य राज्यों में होंगे।

Leave a Response