About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Tuesday, October 27, 2026
CrimeLatest Hindi NewsNews

MLA उमेश कुमार के ऑफ‍िस पहुंचकर BJP के पूर्व विधायक कुंवर चैंपियन ने की अंधाधुंध फायरिंग | पुलिस ने लिया हिरासत में

Share the post

विवाद की शुरुआत सोशल मीडिया पर टिप्पणी से हुई

रांची। उत्तराखंड के हरिद्वार में बवाल मचा हुआ है। हंगामे की वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। एक पक्ष पूर्व BJP विधायक प्रणव सिंह चैंपियन और दूसरा पक्ष निर्दलीय विधायक उमेश कुमार हैं। दोनों एक दूसरे को लाठी–डंडे से दे दनादन कर रहे हैं। उमेश का आरोप है कि चैंपियन ने उनके दफ्तर पर 50 राउंड फायरिंग की। विवाद की शुरुआत सोशल मीडिया पर टिप्पणी से हुई। उत्तराखंड में पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन द्वारा खानपुर विधायक उमेश कुमार के कैंप कार्यालय में कथित फायरिंग और हंगामे के बाद प्रदेश में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। इस मामले में पुलिस ने जहां प्रणव चैंपियन को देहरादून से गिरफ्तार कर लिया है, वहीं अब नई जानकारी सामने आई है कि खानपुर विधायक उमेश कुमार के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज होने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है।

चैंपियन की पत्नी ने शिकायत दर्ज कराई

पूर्व विधायक प्रणव चैंपियन की पत्नी कुंवरानी देव्यानी सिंह ने खानपुर विधायक उमेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए रुड़की सिविल लाइन कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। उनकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने उमेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। देव्यानी सिंह ने आरोप लगाया कि उमेश कुमार ने उनके घर में घुसकर बदतमीजी की और माहौल को तनावपूर्ण बनाया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस हिरासत में प्रणव चैंपियन ने भी खानपुर विधायक उमेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए। पुलिस ने चैंपियन को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है, जबकि उमेश कुमार के खिलाफ दर्ज मुकदमे की भी जांच की जा रही है. पुलिस ने कहा है कि मामले में सभी तथ्यों की बारीकी से जांच की जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल मच गई

इस घटना के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल मच गई है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही इस मामले में एक-दूसरे पर निशाना साध रही हैं। प्रणव चैंपियन और उमेश कुमार के बीच का यह विवाद अब कानूनी और राजनीतिक दोनों मोर्चों पर लड़ा जा रहा है। पुलिस की जांच से साफ होगा कि इस मामले में दोषी कौन है, लेकिन फिलहाल यह घटना पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बनी हुई है। दोनों पक्षों के बयान और आरोप-प्रत्यारोप से यह मामला और अधिक उलझता जा रहा है।

Leave a Response