![international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat](https://newsboxbharat.com/wp-content/uploads/2024/01/80.jpeg)
![FIH HOCKEY OLYMPIC QUALIFIERS: Indian women's team lost its first match at home ground](https://newsboxbharat.com/wp-content/uploads/2024/01/80.jpeg)
रांची ! FIH HOCKEY OLYMPIC QUALIFIERS 2024 के अपने पहले मैच में भारत की महिला टीम हार गईं। खेले गए मुकाबले में यूएसए की टीम ने शुरू से अंत तक बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर भारतीय टीम को 1-0 से हराया। यह गोल पहले हाफ में हुआ, जो अंत तक बना रहा। अमेरिका की ओर से विजयी गोल TAMER Abigail ने किया। प्लेयर ऑफ द मैच से BING Kelsey को दिया गया। खेले गए अन्य मुकाबले में न्यूजीलैंड ने इटली को 3-0 से हराया। वहीं, जापान ने चेक रिपब्लिक 2-0 से व पहले मैच में जर्मनी ने चिली को 3-0 से हराया. रांची के मोरहाबादी एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में जर्मनी की ओर से पहला गोल Selin oruz, दूसरा गोल Jette Fleschutz एवं तीसरा गोल NOLTE Lisa ने किया। प्लेयर ऑफ द मैच ZIMMERMANN सोंजा हुईं। बता दें कि 2024 पेरिस में खेले जाने वाले ओलंपिक मुकाबले में रांची से 3 टीम क्वालीफाई करेगी। 13 से 19 जनवरी तक मोरहाबादी के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में मैच खेला जाएगा। मेजबान भारत के साथ इटली, चिली, जापान, चेक रिपब्लिक, जर्मनी, न्यूजीलैंड और यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका की टीमें शामिल हैं. इनमें टॉप तीन टीम पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए क्वालीफाई करेंगी।