

रांची। डोरंडा में अपराधियों ने एक बार फिर गोली चलाकर दहशत फैलाई है। बुधवार शाम के करीब 6.30 बजे अपराधियों ने धोबी मोहल्ला के करीब हवा में फायरिंग कर दहशत फैलानी की कोशिश की। गोली चलने की सूचना मिलने के बाद हटिया डीएसपी दल बल के साथ धोबी मोहल्ला पहुंचे। गोली किसने व क्यों चलाई इसको लेकर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को पुलिस खंगाल रही है। गोल चलने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही डोरंडा थाना क्षेत्र के मिस्त्री मोहल्ला में वर्चस्व को लेकर गोली चली थी। जिसमें 9 साल के बच्चे के पैर में गोली लगी थी।
add a comment