About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, October 31, 2026
entertainment news | entertainment latest news | entertainment latest hindi news | entertainment news box bharat
Entertainment

फिल्म ‘जवान’ का तेलगू सॉन्ग टीजर रिलीज

Share the post

रांची। अब से कुछ देर पहले बॉ़लीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने अपने ट्विटर अकांउट पर फिल्म जवान के तेलगू गाना का टीजर रिलीज कर दिया। उन्होंने लिखा.. जवान का प्यार. प्रेम प्रसंगयुक्त। कोमल मधुर… चलोना सोमवार को बाहर अनिरुद्ध तुम जादुई हो। फराह हमेशा की तरह तुम्हें प्यार करती हूं। आदित्य आपकी आवाज़ बहुत मधुर है। प्रिया आपकी आवाज शांत है और चंद्रबोस के बोल बहती नदी की तरह लगते हैं। शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म जवान का ट्रेलर रिलीज से पहले ही सुर्खियां बटोर रहा है। शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण की पठान के बाद अब जवान का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। ट्रेलर भी मार्केट में आ गया है। शाहरुख खान व नयनतारा की फिल्म जवान के धांसू ट्रेलर ने धमाल कर दिया है।

10 जुलाई को हुआ था ट्रेलर रिलीज

फिल्म जवान का ट्रेलर 10 जुलाई को रिलीज किया गया था। एटली निर्देशित जवान की रिलीज डेट 7 सितंबर 2023 है। ऐसे में फिल्म की रिलीज में 2 महीने से भी कम का वक्त बचा है। शाहरुख के साथ तमिल सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस नयनतारा का ये बॉलीवुड डेब्यु होने जा रहा है। जवान उनकी पहली हिंदी फिल्म होगी। ऐसे में शाहरुख-नयनतारा की केमिस्ट्री पर भी दर्शकों की नजरें होंगीं।  

शाहरुख खान और नयनतारा लीड रोल में

फिल्म जवान में शाहरुख खान और नयनतारा लीड रोल में हैं। इनके साथ विजय सेतुपति, रिद्धी डोगरा, सुनील ग्रोवर जैसे कलाकार भी अपने अभिनय का जलवा बिखेरते नजर आने वाले हैं। एटली कुमार तमिल फिल्म इंडस्ट्री में थलापति विजय के साथ कई सुपरहिट फिल्में बना चुके हैं। ऐसे में देखना होगा कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में शाहरुख खान के साथ मिलकर वो क्या कमाल करते हैं। फिल्म पठान के बाद शाहरुख खान की जवान पर दुनियाभर से दर्शकों की नजरें टिकी हैं। 

Leave a Response