About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Thursday, October 22, 2026
NewsPolitics

कल रांची से खुलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस के उद्घाटन पर सीएम हेमंत सोरेन आ सकते हैं स्टेशन

Share the post

झारखंड लेटेस्ट न्यूज

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से डीआरएम रांची रेल मंडल प्रदीप गुप्ता ने मुलाकात किए। सीएम को रांची से पटना के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस के उद्घाटन अवसर पर सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया। मालूम हो कि वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित परिचालन का शुभारंभ 27 जून 2023 को रांची रेलवे स्टेशन से किया जाएगा।

पीएम हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना करेंगे

रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत 27 जून से होने जा रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ट्रेन की शुरुआत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाकर करेंगे। रांची जंक्शन से इस ट्रेन को पटना के लिए रवाना किया जाएगा। इसी बीच वंदे भारत एक्सप्रेस से जुड़ी एक अच्छी खबर सामने आ रही है। ट्रेन जब 27 तारीख को अपनी पहली सवारी लेकर पटना रवाना होगा तो वह सफर फ्री होगा। इसमें कोई भी फ्री में यात्रा कर सकेगा। यात्रा फ्री होने से लोगों में उत्साह है। ट्रेन का परिचालन उद्घाटन स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाया जाएगा।

News Box Bharat latest news

Leave a Response