About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, October 17, 2026
national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
BusinessEconomyNewsPolitics

बिहार के अलावा 2 राज्यों को विमानन ईंधन पर वैट कम करने को कहा गया

Share the post

विमानन वैट लेटेस्ट न्यूज

रांची। विपक्ष के तीन राज्यों बिहार, पश्चिम बंगाल व तमिलनाडू को विमानन ईंधन पर वैट कम करने को कहा गया है। नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने तीनों राज्यों के मुख्यंत्री को पत्र लिखकर उनसे मूल्य वर्धित कर (वैट) कम करने के लिए कहा है। विमानन मंत्रालय अब इन तीन राज्यों के बाद इस तरह के ईंधन पर वैट कम करने को लेकर असम व दिल्ली एनसीटी से भी संपर्क करेगा। नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इन राज्यों से वैट घटाकर 1-4 फीसदी करने का अनुरोध किया है। बता दें कि इन तीनों राज्यों में एविएशन टर्बाइन फ्यूल पर वैट कम नहीं किया है। फिलहाल इन राज्यों में विमान ईंधन पर वैट 23.65.29 फीसदी के बीच है। मंत्री ने सभी हवाई अड्डों पर एटीएफ पर मौजूद वैट/बिक्री कर को तत्काल प्रभाव से 1-4 प्रतिशत तक कम करने की आवश्यकता पर जोर दिया। इससे पहले भी नागरिक उड्डयन मंत्री ने एटीएफ वैट कम करने के लिए कई राज्यों को पत्र लिखा था। जिसमें से कई ने वैट कम किया व कई ने अभी फैसला नहीं लिया है।

News Box Bharat latest news

Leave a Response