About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, October 24, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
News

मौसम के बदलते मिजाज का असर नवमी-दशमी में होने वाले रावण दहन कार्यक्रम पर पड़ सकता है

Share the post

आज व कल : मौसम में होगा बदलाव | शाम के बाद बढ़ेगी ठंड | हल्की बारिश के भी आसार

रांची। झारखंड में मौसम का मिजाज फिर बदलने वाला है, 23 और 24 अक्टूबर को रांची समेत अन्य जिलों में बादल छाए रहने और कुछ स्थानों बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की अनुसार दुर्गा पूजा को लेकर एक विशेष बुलेटिन जारी किया गया है। इसके अनुसार 23 अक्टूबर को रांची शहर में दोपहर या शाम के समय आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। जबकि 24 अक्टूबर को हल्की बारिश की संभावना हैं। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के मुताबिक राजधानी रांची में दोपहर बाद बादल छा सकते हैं। इस बादल का असर यह होगा कि किसी-किसी इलाके में बारिश हो सकती है। हालांकि मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि आसमान में मंगलवार तक बादल छाए रहेंगे पर महादशमी के बाद से मौसम फिर से पूरी तरह साफ हो जाएगा। मौसम के बदलते मिजाज का असर नवमी-दशमी में होने वाले रावण दहन कार्यक्रम पर पड़ सकता है। राज्य के अन्य हिस्सों में भी इन दो दिनों में आंशिक बादल के छाये रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों का न्यूनतम तापमान 15 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 5 पांच दिनों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। 23 से 25 अक्टूबर के बीच न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। इस दौरान कई इलाके में बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। इसके बाद 26 अक्टूबर से आसमान साफ होने के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी।

राज्य के कई जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार रांची के अलावा संताल परगना प्रमंडल के साहेबगंज, पाकुड़, देवघर, दुमका और गोड्डा के अलावा धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, लोहरदगा और रामगढ़ में भी कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है।

25 को भी हल्के बादल छाए रह सकते हैं

मौसम में इस तरह का व्यापक बदलाव बंगाल की खाड़ी में बने गहरे अतिदबाव के और व्यापक होने की वजह से हुआ है। अरब सागर में भी सीवियर साईक्लोनिक स्टोर्म बना हुआ है। पर इसका असर झारखंड में देखने को नहीं मिलेगा। जबकि बंगाल की खाड़ी में बने गहरे अतिदबाव के और व्यापक होने की वजह से सोमवार के बाद 25 को भी हल्के बादल छाए रह सकते हैं।

Leave a Response