About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 23, 2026
national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
Education

CBSE 2024 EXAM: 10‍वीं व 12वीं एग्जाम की तारिख का एलान | ऑनलाइन cbse.gov.in पर करें चेक

Share the post

15 फरवरी 2024 से शुरू व 10 अप्रैल 2024 को समाप्त होंगे

रांची। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की ओर से 2024 में होने वाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई। एकेडमिक ईयर 2023-24 के लिए बोर्ड की परीक्षाएं 15 फरवरी 2024 से शुरू व 10 अप्रैल 2024 को समाप्त होंगे। बोर्ड एग्जाम की तारीखें अधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर देख सकते हैं। कुल 55 दिनों तक सीबीएसई 10वीं और 12वीं क्लास के एग्जाम चलेंगे। सीबीएसई एग्जाम कंट्रोलर डॉ. संयम भारद्वाज की ओर से एग्जाम के तारीख की घोषणा की। एग्जाम की तारीखें स्टेक होल्डर्स की ओर से दिए गए सुझावों पर विचार करने के बाद ही तय की गई है। सीबीएसई (CBSE) ने परीक्षा का फाइनल कार्यक्रम तैयार करते समय छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों की समस्याओं और सुविधाओं को देखते हुए रखा गया है।

10वीं और 12वीं के परीक्षा कार्यक्रम

कक्षा 10वीं हाईस्कूल के छात्रों के एग्जाम 15 फरवरी से 21 मार्च 2024 तक आयोजित होने की संभावना है। कक्षा 12वीं के स्टूडेंट्स की परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 अप्रैल 2024 तक निर्धारित किए गए हैं। छात्रों को यह ध्यान रखना होगा कि एग्जाम की तारीखों के अनुसार ही अपनी तैयारी की प्लानिंग करें। इसके अतिरिक्त 10वीं और 12वीं क्लास के प्रैक्टिकल एग्जाम अस्थायी रूप से 2 जनवरी से 14 फरवरी 2024 की बीच आयोजित कराए जाएंगे। कैंडिडेट के लिए प्रैक्टिकल एग्जाम बेहद जरूरी होता है। बीते साल 2022-23 में सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 21 मार्च के बीच आयोजित की गई थी। कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से 5 अप्रैल 2023 तक आयोजित की गई थी जबकि कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2023 15 फरवरी से 21 मार्च 2023 के बीच हुई थी।

Leave a Response