About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Tuesday, October 27, 2026
ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई
ईरान में बड़ा सत्ता परिवर्तन
Breaking NewsWorld

ईरान की सत्ता में बड़ा बदलाव: Mojtaba Khamenei बने नए सुप्रीम लीडर

Share the post

Iran-Israel War : ईरान में सत्ता से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, Mojtaba Khamenei को ईरान का नया सर्वोच्च नेता (Supreme Leader) चुना गया है। वे ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता Ali Khamenei के दूसरे बेटे हैं। ईरान के सरकारी मीडिया के मुताबिक, 56 वर्षीय मोजतबा खामेनेई को देश का नया सुप्रीम लीडर चुना गया है। उनका चुनाव ईरान की धार्मिक संस्था Assembly of Experts ने किया है। रिपोर्ट के अनुसार, इस संस्था ने “निर्णायक वोट” के आधार पर उन्हें यह पद दिया है और देश के लोगों से एकजुट रहने तथा नए नेतृत्व का समर्थन करने की अपील की है। मोजतबा खामेनेई ने कभी कोई चुनाव नहीं लड़ा और न ही वे किसी सार्वजनिक वोट के जरिए सत्ता में आए हैं। हालांकि, पिछले कई दशकों से वे सत्ता के अंदरूनी दायरे में काफी प्रभावशाली माने जाते रहे हैं। उनके संबंध ईरान की शक्तिशाली सैन्य संस्था Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) से भी मजबूत बताए जाते हैं।

क्यों चर्चा में है यह फैसला

मोजतबा खामेनेई को सुप्रीम लीडर बनाए जाने की खबर इसलिए भी चर्चा में है, क्योंकि इससे ईरान में एक तरह का पारिवारिक सत्ता हस्तांतरण (डायनेस्टी) बन सकता है। कुछ लोग इसे उस दौर से तुलना कर रहे हैं जब ईरान में Mohammad Reza Pahlavi का राज था, जो Iranian Revolution से पहले की राजशाही थी।

लोगों से की गई अपील

Assembly of Experts ने अपने बयान में ईरान के लोगों, खासकर विश्वविद्यालयों और धार्मिक संस्थानों के बुद्धिजीवियों से अपील की है कि वे नए नेतृत्व के प्रति निष्ठा दिखाएं और देश में एकता बनाए रखें। इस बीच ईरान के कानून के अनुसार तीन सदस्यों की एक अंतरिम परिषद शासन संभाल रही है। इसमें धर्मगुरु Alireza Arafi, न्यायपालिका प्रमुख Gholam-Hossein Mohseni-Ejei और राष्ट्रपति Masoud Pezeshkian शामिल हैं। ईरान के संविधान के मुताबिक 88 सदस्यों वाली धार्मिक संस्था Assembly of Experts को ही नए सुप्रीम लीडर की घोषणा करने का अधिकार है, सोर्स अल जजीरा।

Leave a Response